विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2026

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र! ग्रामीणों में मचा हड़कंप, SDOP ने कहा- मौसम विभाग को भेजी जानकारी

रायसेन जिले के मरखंडी गांव में आसमान से संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक यंत्र गिरने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित किया और जांच में यह रेडियोसॉन्ड पाया गया, जो मौसम विज्ञान में उपयोग होता है.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र! ग्रामीणों में मचा हड़कंप, SDOP ने कहा- मौसम विभाग को भेजी जानकारी

Suspicious Device Falls From Sky: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मरखंडी में उस समय अफरा‑तफरी मच गई, जब गांव के पास खुले मैदान में आसमान से अचानक एक अजीब‑सा इलेक्ट्रॉनिक यंत्र गिरा. ग्रामीणों ने पहले इसे विस्फोटक समझकर हड़कंप मचा दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने यंत्र की जांच की और मामला साफ होने पर लोगों को राहत मिली.

संदिग्ध यंत्र गिरा, ग्रामीणों में दहशत

गांव के पास खुले क्षेत्र में अचानक गिरा यह यंत्र देखने में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसा लग रहा था. ग्रामीणों ने पहले इसे किसी खतरनाक वस्तु का हिस्सा माना और घबराकर डायल‑100 पर सूचना दी. कुछ लोग मौके से दूर हट गए, जबकि कुछ ने इसकी फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया. ग्रामीणों का मानना है कि यह यंत्र मलेशिया के मौसम विभाग द्वारा छोड़ा गया था, जो तेज हवाओं के कारण भटककर यहां गिर गया.

पुलिस पहुंची, क्षेत्र को किया सुरक्षित

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने पहले इलाके को घेरा, लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने को कहा और फिर यंत्र को कब्जे में लिया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण किसी भी अनजान या संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं.

पहली जांच में पता चला- यह रेडियोसॉन्ड है

थाना प्रभारी राजपूत ने बताया कि जांच में यह वस्तु कोई विस्फोटक नहीं निकली, बल्कि यह रेडियोसॉन्ड नाम का उपकरण है. रेडियोसॉन्ड मौसम विज्ञान में तापमान, हवा की गति और आर्द्रता को मापने के लिए उपयोग होता है. 

एसडीओपी ने कहा- मौसम विभाग को भेजी जानकारी

मीडिया द्वारा पूछे जाने पर एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि “जो भी उपकरण यहां गिरा है, उसकी विस्तृत जानकारी मौसम विभाग को भेज दी गई है. रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com