विज्ञापन
This Article is From May 28, 2024

Dalit Suspicious Death: दलित भाई-बहन और चाचा की मौत पर प्रियंका गांधी ने दागे सवाल, PM मोदी से पूछा- 'आपके नारे का क्या हुआ?

Sagar Dalit Girl Suspicious Death:एक वर्ष पूर्व मृतका के भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. घटना वाले दिन मृतका एंबुलेंस में चाचा की लाश लेकर जा रही थी और संदिग्ध रूप से एम्बुलेस से गिरकर उसकी मौत हो गई थी, मृतका ने भाई की थाने में हत्या मामला दर्ज कराया है.

Dalit Suspicious Death: दलित भाई-बहन और चाचा की मौत पर प्रियंका गांधी ने दागे सवाल, PM मोदी से पूछा- 'आपके नारे का क्या हुआ?
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Sagar Dalit Girl Death: मध्य प्रदेश में एक दलित युवती की चलती एम्बुलेंस गाड़ी से गिरकर हुई मौत को लेकर राजनीति गर्म हो गई है. कांग्रेस पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ के बाद कांग्रेस महासचिव ने सत्तासीन डा. मोहन यादव सरकार पर हमला किया है. प्रियंका दलित युवती की एंबुलेंस से गिरकर हुई मौत पर अब पीएम मोदी पर निशाना साथा है. ए

एक वर्ष पूर्व मृतका के भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. घटना वाले दिन मृतका एंबुलेंस में चाचा की लाश लेकर जा रही थी और संदिग्ध रूप से एम्बुलेस से गिरकर उसकी मौत हो गई थी, मृतका ने भाई की थाने में हत्या मामला दर्ज कराया है.

एम्बुलेंस में चाचा की लाश लेकर जा रही दलित युवती की गिरकर हुई मौत

दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मृतका का नाम अंजना अहिरवार रविवार, 26 जून को उसके चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. मृतका अपने चाचा का शव एम्बुलेंस में लेकर जा रही थी, तभी खुरई बाईपास पर रहस्यमयी रूप से बीच रास्ते में एम्बुलेंस से गिरने से उसकी मौत हो गई थी.  

उत्पीड़न के एक मामले में मृतका के भाई की पीट-पीटकर दी गई थी हत्या

मृतका अंजना ने पिछले साल अगस्त में यह दावा करते हुए मामला दर्ज कराया था कि उत्पीड़न के एक मामले में समझौता करने के लिए दबाव डालने वाले कुछ लोगों ने उनके भाई को पीटकर मार डाला था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंजना के चाचा राजेंद्र अहिरवार की शनिवार रात कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में पीटकर हत्या कर दी थी.

 मृतका के चाचा राजेंद्र अहरिवार की भी पीट-पीट कर दी गई हत्या

मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने बताया कि ‘24 वर्षीय राजेंद्र अहिरवार की खुरई पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में दो समूहों के बीच झड़प में हुई थी और झड़प के दौरान गंभीर चोट लगने के कारण मृतका के चाचा की मौके पर मौत हो गई थी.

मृतका अंजना ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उन्हें परेशान करने वाले कुछ लोगों ने उनके भाई नितिन अहिरवार उर्फ ​​लालू की 24 अगस्त, 2023 को हत्या कर दी थी. घटना सामने आने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बरोदिया नोनागिर गांव में धरना दिया था.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दावा, राजेंद्र अहिरवार पर पांच लोगों ने हमला किया

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने एक ‘एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया कि राजेंद्र अहिरवार पर पांच लोगों ने हमला किया, जिन्होंने उन पर एक पुराने मामले में समझौते के लिए दबाव डाला था. उन्होंने कहा कि शव वाहन में चालक, अंजना अहिरवार और राजेंद्र के माता-पिता बरोदिया नोनागिर के लिए रवाना हुए.

प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, दलित परिवार पर दवाब बना रहे थे आरोपी

दलित युवती की संदिग्ध मौत पर बयान देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में BJP का जंगलराज पहले एक दलित लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया, फिर दलित युवती से समझौते का दबाव बनाने लगे. उनका आरोप है कि परिवार राजी नहीं हुआ तो पीड़िता के भाई को पीट-पीटकर मार डाल गया.

PM मोदी पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, आप तक ये खबर पहुंची? सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बेटियों का उत्पीड़न हो रहा है और समझौता न करने पर हत्या हो रही हैं और आप इस बार भी दरिंदों के साथ खड़े होंगे?

मामले में समझौते के लिए बुलाए पीड़िता के चाचा की हत्या कर दी गई

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, मामले में समझौते के लिए उसके चाचा को बुलाया गया, लेकिन उसकी भी हत्या कर दी गई और अब खबर है कि चाचा की लाश को एंबुलेंस में लेकर गांव आ रही दलित लड़की की एंबुलेंस से गिरकर मौत हो गई. BJP नेताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि, सालभर में दो हत्या व दलित लड़की की मौत संदिग्ध है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रियंका गांधी से पूछा, आप तक ये खबर पहुंची?

 प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी, आप तक ये खबर पहुंची? जंगलराज में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बेटियों का उत्पीड़न हो रहा है और समझौता न करने पर हत्या हो रही हैं. आपने देश को बेटियों के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित बना दिया है और आप इस बार भी दरिंदों के साथ खड़े होंगे?

ये भी पढ़ें-"मध्य प्रदेश में दलित होना गुनाह....?", सागर में दलित युवती की मौत के बाद पूर्व CM कमलनाथ ने लगाए गंभीर आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com