भोपाल में सीनियर IPS से मोबाइल छिनैती में बड़ा खुलासा, नाबालिगों ने दिया अंजाम; सामने आई अपराध करने की मंशा

Mobile Snatching in Bhopal: भोपाल पुलिस ने एक सीनियर आईपीएस अधिकारी से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, तीसरा फरार है. ये आरोपी एक ही बाइक पर सवार थे और उन्होंने इंटेलिजेंस आईजी डॉ. आशीष से मोबाइल छीन लिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Mobile Snatching with IPS Official: सीनियर आईपीएस (Senior IPS) से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को भोपाल की हबीबगंज थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं, एक आरोपी अभी फरार है. तीन आरोपियों में दो नाबालिग हैं.  तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और उन्होंने अफसर क साथ छिनैती को अंजाम दिया था. पुलिस ने बताया कि इंटेलिजेंस IG डॉ आशीष का मोबाइल बाइक चला रहे नाबालिगों ने छीन लिया था और फरार हो गए थे. आरोपी वहीं पकड़े गए हैं, जहां आईपीएस का मोबाइल चोरी के बाद बंद हुआ था. जगह चूनाभट्टी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर इलाके में है.

आईपीएस डॉ आशीष

पुलिस ने दो वारदात में प्रयोग की गई बाइक जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि जल्दी पैसा कमाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने मोबाइल की छिनैती शुरू की थी. आरोपी वीआईपी इलाके चार इमली में वारदात देने पहुंचे थे, उनका मानना था कि पॉश इलाके में छिनैती करेंगे तो हाथ में बड़ा माल लगेगा. 

Advertisement

VIP इलाके में हैं मंत्री और अफसरों के घर

चार इमली इलाके कई अफसर, मंत्रियों के बंगले हैं. इंटेलीजेंस के आईजी डॉ आशीष 24 सितंबर की रात को खाना खाने के बाद पत्नी के साथ टहल रहे थे, तभी बाइक सवारों ने उनके दो मोबाइल छीन लिए. लेकिन एक वहीं गिर गया था. दूसरे मोबाइल को आरोपियों ने स्वर्ण जंयती पार्क में जाकर गड्ढे में गाड़ दिया था. मोबाइल पॉलीथिन और पेपर में लपेटकर दो-तीन फीट गहरे गड्ढे में रखा था.

100 सीसीटीवी खंगाले

इसका बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. लाश के लिए क्राइम ब्रांच समेत 6 से 7 थानों की पुलिस आरोपियों के तलाश में लगाई गईं. घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई थी और मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर शुरू कर दिया. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को लगभग 100 CCTV खंगालने पड़े थे. इसके साथ ही आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगभग दो दर्जन संदिग्धों से लगातार पूछताछ की थी.

अब आरोपी गिरफ्तार में है और तीसरा फरार चल रहा है, जिसकी तलाश जारी है. वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों को पकड़ने पर पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें- MP News: दुर्गा मंदिर में घुसे दलित युवकों को धक्का देकर उतारा नीचे, डंडा लेकर धमकाया; थाने में FIR दर्ज

Advertisement