विज्ञापन

 "घरों से बाहर न निकलें लोग..." बाघिन की दहाड़ से किसानों का कांपा कलेजा, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP News: पन्ना के एक गांव में बाघिन की दहाड़ सुनाई दी है. इसके बाद ग्रामीणों में भारी दहशत है. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों से बाहर न निकलें... 

 "घरों से बाहर न निकलें लोग..." बाघिन की दहाड़ से किसानों का कांपा कलेजा, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गुनौर क्षेत्र अंतर्गत सिली गांव में मंगलवार रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक किसान का सामना साक्षात बाघिन  से हो गया. पथरहा हार इलाके में रात करीब 9 बजे किसान संतोष द्विवेदी जब खेत की ओर जा रहे थे, तब टॉर्च की रोशनी पड़ते ही सामने बाघिन और उसके शावक नजर आए. रोशनी देख बाघिन ने ऐसी जोरदार दहाड़ मारी कि किसान के पसीने छूट गए और वे जान बचाकर वहां से भागे.

मवेशियों को किया बंद 

हालांकि ​घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और वन विभाग की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला. वन अमले ने रात में ही लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव में मुनादी करवाई और ग्रामीणों को घरों के अंदर रहने की सख्त हिदायत दी. सुरक्षा के मद्देनजर मवेशियों को सुरक्षित बाड़ों में बंद कर दिया गया है. ​

वन विभाग की टीम कर रही है गश्त

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अकेले अंधेरे में बाहर न निकलने की अपील की है. वर्तमान में विभाग की टीम टॉर्च और सुरक्षा उपकरणों के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है ताकि बाघिन की लोकेशन ट्रैक की जा सके और किसी भी संभावित जनहानि को रोका जा सके. फिलहाल पूरे गांव में सन्नाटा और भारी दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़ें जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, ठोंका 10 हजार रुपये का जुर्माना

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close