विज्ञापन

ग्वालियर के तिघरा डैम में मेडिकल कॉलेज के दो छात्र डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

डिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र थे. दोनों के डैम में नहाने या घूमने के दौरान हादसे का शिकार होने की आशंका है.

ग्वालियर के तिघरा डैम में मेडिकल कॉलेज के दो छात्र डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
तिघरा बांध में डूब गए दो मेडिकल छात्र.

Gwalior Dam Tragedy: ग्वालियर के तिघरा डैम में मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया. आयुष श्रीवास्तव और गोपाल अग्रवाल दोनों द्वितीय वर्ष के छात्र बताए गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. देर रात गोपाल का शव मिल गया. आयुष की तलाश जारी है.डिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र थे. दोनों के डैम में नहाने या घूमने के दौरान हादसे का शिकार होने की आशंका है.

डूबने वाले छात्र द्वितीय वर्ष के छात्र बताए जा रहे हैं. पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि दो छात्र डैम में डूब गए हैं. इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू कर दी. देर रात गोपाल का शव बरामद हो गया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चला.

सुबह फिर से शुरू किया सर्च अभियान

रात ज्यादा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन को रोक दिया, फिर गोताखोरों की टीम ने रविवार सुबह डूबे छात्र की तलाश शुरू कर दी. फिलहाल उसकी तलाश जारी है. उधर, छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों छात्र बांध में डूबे कैसे? वह नहाने गए थे या घूमने के दौरान यह हादसा हुआ.

NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close