विज्ञापन

एमपी: तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, कई घायल

रीवा में तेज रफ्तार डंपर और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सिलपरा के पास बोरी फैक्ट्री के सामने हुआ. घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया.

एमपी: तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के रीवा में तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया, जहां एक बेकाबू डंपर ने यात्रियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अफरा‑तफरी मच गई और चीख‑पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा.

सिलपरा के पास हुआ दर्दनाक हादसा

यह हादसा रीवा‑गोविंदगढ़ मार्ग पर सिलपरा के पास बोरी फैक्ट्री के सामने हुआ. बताया जा रहा है कि गोविंदगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा डंपर अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी. ऑटो में कई लोग सवार थे, जो इस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए.

तीन लोगों की गई जान

हादसा इतना गंभीर था कि ऑटो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक अन्य घायल ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान आशीष कुशवाहा, हरिशंकर चतुर्वेदी और शैलेंद्र तिवारी के रूप में हुई है.

दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों को तुरंत संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों की टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए है.

हादसे के बाद मची अफरा‑तफरी

टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा‑तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई, जिन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और डंपर व ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है. हादसा किन वजहों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close