विज्ञापन

MP Inspectors Transferred: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले, 64 इंस्पेक्टर इधर-उधर, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Madhya Pradesh 64 Inspectors Transferred List: प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 64 निरीक्षकों का फेरबदल किया गया है. इन निरीक्षकों को इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत कई जिलों की जिम्मेदारियां मिली है. यहां देखिए पूरी लिस्ट.

MP Inspectors Transferred: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले, 64 इंस्पेक्टर इधर-उधर, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Madhya Pradesh Police Transfer List: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग (MP Police Department) में निरीक्षकों के थोकबंद तबादले किए गए हैं. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग भोपाल की ओर से ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, 64 निरीक्षकों का ट्रांसफर (64 Inspectors Transferred) किया गया है. इन निरीक्षकों को इंदौर, भोपाल, बड़वानी, देवास, उज्जैन, धार, बैतूल, डिंडोरी, ग्वालियर, सतना, अनूपपुर और मंदसौर सहित कई जिलों में पदस्थापना की गई है. 

यहां देखिए पूरी लिस्ट

  • बलवीर सिंह चौधरी- जिला मंदसौर
  • बनवारी लाल मण्डलोई- पीटीसी इंदौर
  • मोहन सिंह मौर्य- जिला उज्जैन
  • विमल कुमार शुक्ला- जिला भोपाल
  • भगवान दास वीरा- जिला मंदसौर
  • कीर्ति भदौरिया- जीआरपी भोपाल
  • विपिन बाथम- जीआरपी इंदौर
  • राजेश शर्मा- पीटीसी तिघरा
  • मंजू यादव- पीटीसी इंदौर
  • अभय नेमा- पीटीसी इंदौर
  • राजन उइके - जिला छिंदवाड़ा
  • विकास पटेल- जिला बैतूल

इसलिए किया गया फेरबदल

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस ट्रांसफर सूची के अनुसार, प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है. संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close