Rewa to Mumbai Train: मध्य प्रदेश के रीवा के रास्ते मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. पिछले 4 सालों से लगातार स्पेशल ट्रेन के नाम से चल रही रीवा सीएसएमटी ट्रेन (Rewa CSMT train) अब नियमित हो गई है. इस ट्रेन को पहली बार 28 अप्रैल 2022 को चलाया गया था. 4 साल में इस ट्रेन को लगभग 20 बार एक्सटेंशन मिला. हालांकि अब इस ट्रेन को नियमित रूप ( Rewa-Mumbai CSMT train regularized) से चलाने के लिए रेलवे ने हरी झंडी दिखा दी है.
सप्ताह में एक दिन रीवा से खुलती है रीवा सीएसएमटी ट्रेन
ट्रेन संख्या 02187 रीवा से हर गुरुवार को चलती है. यह ट्रेन यहां से 15:50 बजे खुलती है. वहीं अगले दिन दोपहर 12:20 पर शिवाजी टर्मिनल मुंबई पहुंचती है. जबकि शिवाजी टर्मिनल मुंबई से ट्रेन नंबर 02188 हर शुक्रवार को दोपहर 13:30 बजे खुलती है और यह अगले दिन यानी शनिवार को सुबह 9:45 बजे रीवा पहुंचती है. इस ट्रेन का 16 स्टॉपेज है, जबकि ट्रेन में 24 डब्बे यानी कोच है, जिसमें 12 डब्बे स्लीपर के हैं. चार डब्बे थर्ड एसी, एक डब्बा सेकंड एसी और एक डब्बा फर्स्ट एसी का है. इस ट्रेन में चार डब्बे जनरल के हैं. वहीं दो ब्रेक एसएलआर है.
लंबे समय से रीवा सीएसएमटी ट्रेन को नियमित करने की थी मांग
बता दें कि इस स्पेशल ट्रेन को लगातार नियमित करने की मांग की जा रही थी. हालांकि अब रेलवे ने इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का फैसला लिया है. रेलवे के इस फैसले के बाद मुंबई-रीवा और रीवा-मंबई जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा. खासकर अब यह ट्रेन समय पर पहुंचेगी. दरअसल, स्पेशल ट्रेन के नाम से चलने वाली इस ट्रेन को किसी भी स्टेशन में रोक दिया जाता था और आए दिन ट्रेन लेट हो जाए करती थी, जो अब नहीं होगी.
रीवा से मुंबई जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल (Rewa to Mumbai train schedule, Time Table)
- यह ट्रेन रीवा से दोपहर 15:50 बजे खुलती है और शाम 16:55 बजे सतना पहुंचती है.
- मैहर शाम 17:25 पर पहुंचती है.
- यह ट्रेन कटनी शाम 18:05 बजे पहुंचती है ,
- जबलपुर शाम 19:40 पर पहुंचती है.
- नरसिंहपुर यह ट्रेन रात 20:48 पर पहुंचती है.
- यह ट्रेन गाडरवारा रात 21:18 बजे पहुंचती है.
- पिपरिया रात 21:53 पर पहुंचती है.
- इटारसी रात 23:20 बजे पहुंचती है.
- हरदा रात 00:22 पर पहुंचती है.
- खंडवा रात 2:02 बजे पहुंचती है.
- भुसावल सुबह 4:05 बजे पहुंचती है.
- जलगांव सुबह 4:35 बजे पहुंचती है.
- मनमाड सुबह 6:38 बजे पहुंचती है.
- नासिक सुबह 7:42 पर पहुंचती है.
- इगतपुरी सुबह 9:10 बजे पहुंचती है.
- कल्याण सुबह 10:57 बजे पहुंचती है.
- दादर सुबह 11:52 बजे पहुंचती है.
- यह ट्रेन दोपहर 12:20 बजे शिवाजी टर्मिनस मुंबई पहुंचती है.
रीवा सीएसएमटी ट्रेन अब नहीं होगी लेट
रीवा के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाया जाए. जिसे अब रेलवे प्रशासन ने मान लिया है और जल्द ही इसके नियमितीकरण के आदेश जारी कर दिए जाएंगे. अब देखना यह है कि ट्रेन पुराने समय पर ही चलती है, या समय में कुछ बदलाव होता है. हालांकि इतना तो तय है कि अब यह ट्रेन लेट लतीफ नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: बचपन से बागवानी का था शौक, डॉ. प्रेरणा ने छत को बना दिया मिनी गार्डन, गर्मी में 10° कम रहता है यहां का तापमान