विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2025

नदी से निकले तेंदुए को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौके पर मौत के बाद जुटी भारी भीड़

Bhind : वन विभाग के अफसरों ने बताया कि क्वारी नदी के बीहड़ क्षेत्र में कई तेंदुओं की हलचल बनी रहती है. पहले भी कई ग्रामीण तेंदुए का शिकार बन चुके हैं. ग्रामीणों को समय-समय पर सुरक्षित रहने की चेतावनी दी जाती है.

नदी से निकले तेंदुए को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौके पर मौत के बाद जुटी भारी भीड़
नदी से निकले तेंदुए को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौके पर मौत के बाद जुटी भारी भीड़

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा गुरुवार तड़के भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर कनकूरा गांव के पास हुआ. किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे तेंदुए को टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई. जानकारी के मुताबिक,  हादसा सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ. तेंदुआ क्वारी नदी की बीहड़ से निकलकर सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी. घायल तेंदुआ पास की झाड़ियों में जाकर गिर गया और वहीं उसकी मौत हो गई. सुबह ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखा और वन विभाग को सूचना दी.

वन विभाग ने किया पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लिया. जांच में पता चला कि मृत तेंदुआ तीन साल का नर था. उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं. अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई.

ये भी पढ़ें : 

• दहशत से कांप उठे लोग, छतरपुर में तेंदुए ने कई आदमी को बनाया शिकार

• तार में फंसकर तेंदुए की मौत, वन विभाग की घोर लापरवाही ! क्या गश्त से बच सकती थी जान ?

पशु चिकित्सा टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया. इसके बाद वन विभाग के दफ्तर में तहसीलदार और वन विभाग की टीम की मौजूदगी में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया. वन विभाग ने इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वाहन की तलाश की जा रही है.

गांव में तेंदुओं की हलचल जारी

वन विभाग के अफसरों ने बताया कि क्वारी नदी के बीहड़ क्षेत्र में कई तेंदुओं की हलचल बनी रहती है. पहले भी कई ग्रामीण तेंदुए का शिकार बन चुके हैं. ग्रामीणों को समय-समय पर सुरक्षित रहने की चेतावनी दी जाती है. वन विभाग ने लोगों से सावधान रहने और किसी भी तेंदुए की हलचल की सूचना तुरंत देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें : 

• सावधान! अभी भी बाहर घूम रहा आदमखोर तेंदुआ, कांकेर में हमला कर 6 को किया लहूलुहान 

• छत्तीसगढ़ में तेंदुए का आतंक ! एक ही दिन में 2 को बनाया निवाला, गांव में दहशत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com