2 months ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Hindi News Live Updates: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सनी ल‍ियोनी की नाइट डीजे पार्टी को लेकर बवाल मचा है तो मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सीरियल कटर मैन के चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. वहीं,  रायगढ़ में कार्बन फैक्टरी की भीषण आग ने आठ माह की बच्‍ची समेत आठ लोगों को मौत से जूझने पर मजबूर कर द‍िया. यहां पढ़िए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की गुरुवार, 5 फरवरी 2026 की ताजा खबरें...

Feb 05, 2026 23:29 (IST)

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत के दौरान दो तालाब के पास हादसा

MP Breaking News: मध्‍य प्रदेश भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत के दौरान दो तालाब के पास हादसा. स्टेज पर स्वागत के समय बलून फटने से उठा आग का गुबार,बाल बाल बचे टेलर. अफरा तफरी मची. कोई हताहत नहीं.

Feb 05, 2026 22:07 (IST)

BJP Parshad Wife Murder Mandsaur MP: मध्य प्रदेश के मंदसौर में भाजपा समर्थित पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी रुबीना की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना अभिनंदन क्षेत्र में हुई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रुबीना के सौतेले बेटे और उसके दोस्तों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया.  
रुबीना मदारपुरा से अभिनंदन कॉलोनी जा रही थीं तभी मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर चाकू से हमला किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को राउंड अप किया और कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.  पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है. 

Advertisement
Feb 05, 2026 21:20 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: ग्वालियर में रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, LPG पाइपलाइन में आग से 5 मजदूर झुलसे, जानें कैसे हुआ

Gwalior MP Breaking: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिथौली रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे स्प्रिंग कारखाने में बड़ा हादसा हो गया. फैक्ट्री में LPG पाइपलाइन में आग लगने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें काम कर रहे पांच मजदूर झुलस गए. ब्लास्ट इतना तेज था कि फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Feb 05, 2026 20:10 (IST)

DSP Kalpana Verma Suspended: डीएसपी कल्पना वर्मा हुई सस्पेंड, कारोबारी ने प्यार में ठगी का लगाया था आरोप

DSP Kalpana Verma Suspended: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश. दंतेवाड़ा में पोस्टिंग के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा पर कारोबारी दीपक टंडन प्यार में ठगी का लगाया था आरोप. सस्पेंशन के दौरान पुलिस मुख्यालय में अटैच रहेगी. छत्तीसगढ़ सरकार में अवर सच‍िव पूरन लाल साहू की ओर से जारी आदेश में ल‍िखा है क‍ि सुश्री कल्‍पना वमा उप पुल‍िस अधीक्षक ज‍िला दंतेवाडा के ख‍िलाफ प्राप्‍त श‍िकायत की प्राथम‍िक जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है. 

 यहां पढ़ें डीएसपी कल्‍पना वर्मा व ब‍िजनेस मैन दीपक टंडन का पूरा मामला 
 

Feb 05, 2026 18:59 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: लड़कियों की फ्री एंट्री वाले दूसरे पोस्टर पर बवाल, बजरंग दल का कड़ा विरोध

Sunny Leone DJ Party Raipur: रायपुर में सनी लियोनी नाइट DJ पार्टी को लेकर फिर विवाद. दूसरे पोस्टर में सिर्फ लड़कियों की फ्री एंट्री के ऐलान पर बजरंग दल ने कड़ा विरोध जताया. संगठन ने आयोजन को अश्लील बताया. 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में प्रस्तावित पार्टी को लेकर बजरंग दल नेता रवि साधवानी ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की.

Feb 05, 2026 18:57 (IST)

रायगढ़ फैक्टरी आग हादसा: कार्बन संयंत्र में आग से 8 महीने का बच्चा समेत 8 लोग झुलसे

Raigarh Factory Fire | Chhattisgarh Live News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में स्थित एक कार्बन फैक्टरी में गुरुवार को भीषण आग लग गई. हादसे में 8 महीने के बच्चे समेत कुल 8 लोग झुलस गए. घायलों को पहले जिला अस्पताल और फिर जिंदल फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस, फॉरेंसिक और श्रम विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

Advertisement
Feb 05, 2026 18:03 (IST)

ग्रेट खली से भी लंबे मोहन गुर्जर इलाज कराने पहुंचे शिवपुरी, 7.6 फीट लंबे इंसान को देखने के लिए लगी भीड़

MP Breaking Live:  ग्रेट खली से भी लंबे 7.6 फीट के मोहन गुर्जर कमर दर्द के इलाज के लिए मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी पहुंचे. यहां के फिजियोथैरेपिस्ट भरत अग्रवाल के क्लिनिक पहुंचते ही उन्हें देखने लोगों की भीड़ लग गई. मोहन गुर्जर फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.  

Feb 05, 2026 17:38 (IST)

भोपाल का ‘सीरियल कटर मैन’ गिरफ्तार, इलाके में निकाला गया जुलूस

MP Breaking Live: लगभग एक हफ्ते तक भोपाल में युवतियों को दहशत में रखने वाला ‘सीरियल कटर मैन’ पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी से विवाद का गुस्सा युवतियों पर हमला कर निकाल रहा था. मिनाल इलाके से गिरफ्तार आरोपी सागर जिले का रहने वाला है, जो आम लोगों के बीच छिपकर रह रहा था. गिरफ्तारी के बाद जिस इलाके में वारदात की थी, वहीं पुलिस ने आरोपी का जुलूस न‍िकाला. यहां पढ़ें पूरी खबर 

Advertisement
Feb 05, 2026 16:47 (IST)

Madhya Pradesh Weather Update: मध्यप्रदेश में 7 दिन साफ रहेगा मौसम, ग्वालियर-चंबल और विंध्य में कोहरे का अलर्ट

MP CG Breaking Live: मध्यप्रदेश में अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. ग्वालियर-चंबल और विंध्य अंचल में कोहरा छाने की आशंका बनी हुई है.  दमोह में कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है, जबकि ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का अनुमान है. भिंड, मुरैना, सिंगरौली और सीधी में मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना और मैहर में कोल्ड डे के साथ मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के शिफ्ट होने से आने वाले दिनों में मौसम में हल्का बदलाव संभव है.

Feb 05, 2026 16:47 (IST)

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना

MP CG Breaking Live: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान. अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन तीन दिनों में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट संभव. आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, अधिकांश जिलों में मौसम साफ. बीते 24 घंटे में जगदलपुर सबसे गर्म (31.5°C) और दुर्ग सबसे ठंडा (12.6°C) रहा. रायपुर में आज अधिकतम 31°C और न्यूनतम 18°C रहने की संभावना. 

Feb 05, 2026 16:43 (IST)

Korba Fire News: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग, इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

MP Breaking Live: छत्तीसगढ़ के कोरबा-बिलासपुर रोड पर स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स में भीषण आग, लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे, डायल 112 और दमकल विभाग को दी गई सूचना. घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है. 

Feb 05, 2026 16:01 (IST)

MP Breaking Live: ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के खिलाफ ब्राह्मण समाज का उग्र विरोध, नेटफ्लिक्स से हटाने की चेतावनी

Ghuskhor Pandat Controversy: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन तक फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर ब्राह्मण समाज का विरोध तेज हो गया है. भोपाल में प्रदर्शन का उग्र रूप देखने को मिला, जहां धोती-कुर्ता पहने पंडित हाथों में फरसा लेकर सड़कों पर उतर आए.  

प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के टाइटल को पूरे समुदाय का अपमान बताते हुए जमकर नारेबाजी की. मध्य प्रदेश ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से तत्काल नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. साथ ही फिल्म से जुड़े लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग भी उठाई गई है.   यहां पढ़ें पूरी खबर 

Feb 05, 2026 15:00 (IST)

Hanuman Mandir Sadhu Murder: नर्मदापुरम में हनुमान मंदिर के पुजारी को उतारा मौत के घाट

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले में एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है. बनखेड़ी थाना क्षेत्र के चिल्लौद में हनुमान मंदिर के साधु की हत्या (Saint Murder) कर दी गई. साधु शिवशंकर तिवारी (45) मनकवाड़ा के रहने वाले थे. उनके सिर पर धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट दिया. बनखेड़ी पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Feb 05, 2026 14:59 (IST)

MP News: जनचौपाल में महिला ने पेट्रोल छिड़कर आत्महत्या की कोशिश की, ADM ने दौड़कर बचाया

Mauganj Hindi News: मऊगंज जिले के हर्राहा ग्राम पंचायत में चल रहे उत्खनन को लेकर लगातार ग्रामीणों की शिकायत के बाद आज तीन खदानों के लीज स्वीकृति को लेकर प्रशासन ने लोक जनसुनवाई का शिविर लगाया, जिसमें चल रही खदानों को ग्रामीणों का खुला विरोध देखने को मिला. इस बीच जनसुनवाई के दौरान अचानक एक महिला ने अपने आठ बच्चों के साथ डीजल डालकर आत्मदाह का भी प्रयास किया, लेकिन एडीएम और वहां पर उपस्थित कर्मचारियों ने आग लगाने की कोशिश कर रही महिला को दौड़ कर रोक लिया, अन्यथा बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई. जिसके बाद पीड़ित महिला को ऐसा कदम ना उठाने को समझाते हुए न्याय का आश्वासन दिया है.

Feb 05, 2026 14:56 (IST)

Illegal House Remove from Drain: इंदौर में अवैध 21 मकान हटाए गए

Indore Municipal Corporation: इंदौर नगर निगम ने रावजी बाजार क्षेत्र में निगम आयुक्त के निर्देश पर 21 मकानों को हटाया दिया, जो नालों के ऊपर बने हुए थे. कार्रवाई के दौरान पुलिस भी मौजूद रही. इससे पहले निगम आयुक्त ने क्षेत्र का दौरा किया था और रहवासियों की शिकायतों को सुना था. यह कार्रवाई उन मकानों के खिलाफ की गई है, जो नालों के ऊपर अवैध रूप से बनाए गए थे. निगम आयुक्त ने पहले ही निर्देश दिया था कि नालों के ऊपर बने मकानों को हटाया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण किए गए थे.

Feb 05, 2026 14:54 (IST)

Nurse Staff Murder in Sagar MP: सागर में स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या

MP News in Hindi: सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां एक स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान दीपशिखा चढ़ार के रूप में हुई है. घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सागर–छतरपुर मार्ग पर चक्काजाम कर न्याय की मांग की, जिससे यातायात बाधित रहा. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका और आरोपी पूर्व में साथ-साथ नौकरी की तैयारी कर रहे थे. बाद में दीपशिखा की नौकरी लग जाने के बाद वह आरोपी से दूरी बनाने लगी थी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था.

Feb 05, 2026 14:50 (IST)

Katni News: कटनी में खेत में लगे लोहे की फेंसिंग तार में फंसा तेंदुआ

Madhya Pradesh Hindi News: कटनी जिले के विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के दरौडी गांव में खेत में लगे लोहे की फेंसिंग तार में एक तेंदुआ फंस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. सूचना पर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची है, ताकि वन्य प्राणी तेंदुआ को कोई नुकसान न पहुंचे. वहीं, तेंदुए का रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू टीम को बुलवाया गया है, ताकि तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जगह में छोड़ा जा सके.

Feb 05, 2026 14:46 (IST)

Jabalpur Youth Stab to Death for DJ Dance: डीजे पर धक्का-मुक्की के दौरान चाकू मारकर हत्या

Madhya Pradesh Hindi News: जबलपुर जिले में बारात में डीजे पर नाचने के दौरान धक्का लगने से हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. छोटी सी बहस के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना पाटन थाना क्षेत्र के मादा गांव की बताई जा रही है, जहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए युवक पर हमला हुआ. बताया जा रहा है कि बारात में डीजे पर गाना बज रहा था और कई लोग नाच रहे थे. विवाद के बाद अज्ञात लोगों ने युवक सुनील अहिरवार पर चाकू से हमला कर दिया.

Feb 05, 2026 14:38 (IST)

'घूसखोर पंडत' फिल्म के विरोध में भोपाल-उज्जैन में प्रदर्शन, फरसा लेकर सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अभिनीत और नीरज पांडेय निर्देशित फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghooskhor Pandat) को लेकर विवाद हो गया है. भोपाल और उज्जैन में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. विरोध में उतरा ब्राह्मण समाज (Brahman Community Protest) फिल्म को बैन करने और ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग कर रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ब्राह्मण समाज सड़कों पर फरसा लेकर उतरा है. वहीं,हवन पूजन और पाठ पूजन करने वाले धोती-कुर्ता धारी पंडित भी फिल्म के विरोध में हैं. उज्जैन में भी फिल्म का टीजर जारी होते ही अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने विरोध शुरू कर दिया है.

Feb 05, 2026 14:19 (IST)

Naxal Surrender in Bijapur: एक ओर नक्सलियों से मुठभेड़, दूसरी ओर 12 नक्सलियो का सरेंडर

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चिन्नागेल्लूर में गुरुवार सुबह एक नक्सली की मुठभेड़ (Naxal Encounter) में मौत हो गई तो वहीं,जिले में एसपी और DIG CRPF के अधिकारियों के सामने 12 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया. उन्होंने हथियार अफसरों के सामने डाल दिए. अफसरों ने हथियार छोड़ने पर नक्सलियों के हाथ में संविधान और गुलाब देकर स्वागत किया. सरेंडर करने वालों पर 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था. हथियारों में AK-47, SLR रायफल और कारतूस इनके पास थे. क्लिक कर पढ़ें खबर

Feb 05, 2026 14:09 (IST)

MP News in Hindi: ग्वालियर में चलती ट्रेन से गिरे दो यात्री, दर्दनाक मौत

Gwalior Hindi News: ग्वालियर के सिथोली रेलवे स्टेशन (Sitholi Railway Station) के पास चलती ट्रेन से गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों मृतक युवक मध्य प्रदेश के ही शाजापुर के रहने वाले हैं. मृतक की पहचान अरबाज और अल्लू के रूप में हुई है. दोनों ट्रेन के गेट पर खड़े थे और संतुलन बिगड़ने पर गिर गए. वह कालका एक्सप्रेस से शाजापुर जा रहे थे. यह हादसा रात लगभग 2 बजे  हुआ.

Feb 05, 2026 13:58 (IST)

बिन कोचिंग IPS बनीं थी सिमाला प्रसाद

देश सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पहले प्रयास में बिना कोचिंग के पास करने वाली आईपीएस अफसर सिमाला सिंह (IPS Simala Singh) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी सिमाला सिंह अपनी सशक्त और ईमानदारी छवि के लिए मशहूर हैं. फिलहाल वो जबलपुर जिले में तैनात हैं. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 05, 2026 13:41 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: भोपाल में युवतियों को निशाने बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में सड़कों पर चलती युवतियों पर ब्लेड से हमला कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस (MP Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. पिछले छह दिनों से पुलिस की 25 टीमें इस मामले में लगातार तलाश कर रही थीं. देर रात छोला क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया. आरोपी मिनाल में छिपा था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह सागर जिले का रहने वाला है और पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर युवतियों को निशाना बना रहा था. क्लिक कर पढ़ें खबर

Feb 05, 2026 13:09 (IST)

Helicopter Service Start in Orchha: ओरछा को मिलेगी हवाई कनेक्टविटी

MP News in Hindi: निवाड़ी जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नागरिक ओरछा को हवाई कनेक्टिविटी की सौगात मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में हेलीपैड पर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश जारी हुए हैं. निवाड़ी जिला पंचायत के सीईओ रोहन सक्सेना ने इसकी जानकारी दी है. प्रदेश सरकार पीएम श्री पर्यटन योजना के तहत ओरछा से हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ करने जा रही है. पर्यटन सचिव डॉ इलैया राजा टी ने निवाड़ी कलेक्टर को पत्र लिखकर ओरछा हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. हेलीकॉप्टर सेवा जैट सर्व एवियशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित की जाएगी, जो ओरछा, चंदेरी भोपाल रूट पर संचालित होगी.

Feb 05, 2026 13:07 (IST)

वर्षों से अटका इंदौर के एलिवेटेड कॉरिडोर का काम शुरू

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बनने जा रहे एलिवेटेड कॉरिडोर (Elevated Corridor) का काम अब शुरू हो चुका है. एबी रोड (AB Road in Indore) से नवलखा तक बनने वाले इस एलिवेटेड कॉरिडोर की लंबाई 7.40 किलोमीटर है. शुरुआती तौर पर मिट्टी का परीक्षण किया जाएगा. वहीं, 15 फरवरी से नींव भरने का काम शुरू किया जाएगा. पिछले कई वर्षों से यह प्रोजेक्ट अटका हुआ था. अब 350 करोड़ की लागत से कॉरिडोर बन के तैयार होगा. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 05, 2026 12:51 (IST)

MP News: नए ढंग की ठगी, पहले गोल्ड ट्रेडिंग में पैसे लगवाये फिर कूरियर से मोबाइल भी मंगवा लिया

Cyber Fraud in Gwalior: ग्वालियर में फेसबुक फ्रेंड (Facebook Friend) के कहने पर व्यापारी ने 9 लाख रुपये गोल्ड ट्रेडिंग (Gold Trading) पर लगा दिए, लेकिन जब उसने रुपये निकालने चाहे तो बताया गया कि उसे टैक्स के 8 लाख रुपये और भरने होंगे. जब व्यापारी ने रुपये न होने की बात कही तो ठग ने उनसे कहा कि वह अपना मोबाइल उनको कूरियर कर दे. वह उसके मोबाइल से प्रोसेस कर उसे पैसा दिला देंगे. व्यापारी ने मोबाइल भी कूरियर कर दिया. अब न मोबाइल वापस मिला न ही 9 लाख रुपये. व्यापारी की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 05, 2026 12:50 (IST)

महाशिवरात्रि पर 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

Mahakal Temple Will Open for 24 Hour on Mahashivratri: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर दर्शन व्यवस्था को लेकर बुधवार को पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. पर्व पर 24 घंटे मंदिर खुला रहने ओर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देख अधिकारियों ने दर्शन की रणनीति तय की. वही दर्शनार्थियों के आने वाले मार्ग ओर पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. दरअसल, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है. इसी को देखते हुए मंगलवार को कमिश्नर आशीष सिंह ने महाकाल मंदिर स्थित कंट्रोल रूम पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा के साथ बैठक की. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 05, 2026 12:29 (IST)

Gwalior Woman Died by Dog Attack: ग्वालियर में स्ट्रीट डॉग के काटने से महिला की मौत

Dog Attack in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्ट्रीट डॉग अब सिर्फ लोगों को काट ही नहीं रहे है, बल्कि वे हिंसक होकर जानलेवा भी साबित होने लगे हैं. डॉग बाइट (Dog Bite) की शिकार एक महिला की मौत होने से चिंता बढ़ गई है. 48 साल की महिला किरण लालवानी को 30 दिसंबर को कुत्तों ने काटा था. बुधवार रात उनकी हाइड्रोफोबिया (Hydrophobia) से मौत हो गई. इसके साथ ही नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) के दावों की एक बार फिर कलई खुल गई. हाल ये है कि लगभग 20 हजार डॉग्स शहर की सड़कों पर स्वच्छंद रूप से घूमकर लोगों को अपना शिकार बनाने में जुटे है.

Feb 05, 2026 12:21 (IST)

नीमच में अवैध रेत, गिट्टी और खंडा ले जाते तीन वाहन जब्त

नीमच जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जिला खनिज अधिकारी गजेंद्र सिंह डाबर ने बताया कि बुधवार को विभाग की विशेष टीम ने नीमच और जीरन क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से खनिज ले जा रहे तीन वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ा. कार्रवाई के दौरान रेत से भरा ट्रॉला, गिट्टी से भरा डंपर और पत्थर (खंडा) ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन करते पाया गया.

Feb 05, 2026 12:09 (IST)

प्रेमी को कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल ले गई युवती

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम ले आई और उस पर रिलेशनशिप में धोखा देने का आरोप लगाया. युवती ने बताया कि वह 5 साल से प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन अब वह उसे धोखा दे रहा है. पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना और जांच शुरू कर दी है. दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है और उन्होंने लिखित में विवाद न करने का समझौता भी किया था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 05, 2026 11:54 (IST)

लाइनमैन ने हर माह वसूले 200 रुपये, अब आया 19 लाख बिल बकाया, गांववालों की कटी बिजली

हरदा जिले की रहटगांव तहसील के वनग्राम बड़वानी के दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से कलेक्ट्रेट पहुंचे और बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का लाइनमैन बबलू वर्ष 2022 से दिसंबर 2025 तक हर माह हर एक उपभोक्ता से 200 रुपये बिजली बिल के नाम पर वसूलता रहा, लेकिन जब समाधान योजना का नोटिस मिलने पर उन्हें पता चला कि गांव के करीब 129 उपभोक्ताओं पर लगभग 19 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है. बकाया राशि के चलते बिजली कंपनी ने पूरे गांव की बिजली सप्लाई बंद कर दी है.

इधर बिजली कंपनी के डीजीएम कमलकांत सिंह ने बताया कि बड़वानी गांव के सभी उपभोक्ताओं का 100 प्रतिशत बिजली बिल बकाया है. इसलिए सप्लाई रोकी गई है. एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 05, 2026 11:15 (IST)

नर्मदा में रोज गिर रहा 98 करोड़ सीवेज, होईकोर्ट हुआ सख्त

MP News in Hindi: जबलपुर में नर्मदा नदी में प्रतिदिन भारी मात्रा में अनुपचारित सीवेज (Untreated Sewage in Narmada) छोड़े जाने के मामले को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है. मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा एवं न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने जनहित याचिका की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव, नगरीय विकास सचिव, नगर निगम जबलपुर, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. साथ ही मामले को पूर्व से लंबित संबंधित जनहित याचिका के साथ जोड़कर सुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

Feb 05, 2026 10:51 (IST)

MP News in Hindi: बाबा रामदेव के साथ सीएम ने किया योग

CM Mohan Yadav in Haridwar: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज उत्तराखंड के हरिद्वार दौरे पर हैं. सीएम ने गुरुवार सुबह उन्होंने बाबा रामदेव (Baba Ravdev) के साथ योग अभ्यास किया. मुख्यमंत्री ने शीर्षासन भी किया.

Feb 05, 2026 10:09 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: मंदिर की दान पेटी चुरा ले गया चोर

Donate Box Robbed in Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक चोर हनुमान मंदिर से दान-पेटी उठा ले गया. मंदिर का दान-पेटी उठाने वाले अज्ञात चोर की हरकतें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें वह दान-पेटी चुराते हुए कैद हुआ है. शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 05, 2026 09:57 (IST)

Dead Body in Shipra River Dewas: शिप्रा नदी में मिला तैरता शव

मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर शिप्रा नदी में युवक का तैरता शव मिला है. शिप्रा थाने में कुछ दिनों पहले रविंद्र मौर्य युवक नाम की गुमशुदगी की रिपोर्ट डाली आई थी. गुरुवार सुबह लोगों ने देखा कि शिप्रा नदी में तैरता हुआ सब दिख रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने शव निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है.

Feb 05, 2026 09:25 (IST)

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़

Chhattisgarh Naxalite Dead in Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की एक बार फिर नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है. चिन्नागेल्लूर इलाके में गुरुवार सुबह से ही DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चालू है. इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर और DVC मेंबर उधम सिंह के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. एसपी ने बताया कि सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं. मुठभेड़ स्थल से AK-47 भी बरामद की गई है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 05, 2026 09:08 (IST)

असम के जंगली भैंसे आएंगे एमपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम से जंगली भैंसा (Assam Wild Buffalo) मध्य प्रदेश लाने की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से विभिन्न विषयों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 चीते मध्य प्रदेश लाए जाएंगे. चीतों के पुनर्स्थापन के लिए केंद्रीय मंत्री यादव से आवश्यक सहयोग और व्यवस्थाओं पर भी विस्तृत रूप से बात की. मध्य प्रदेश में अब चीतों के साथ असम के जंगली भैंसे भी मध्य प्रदेश के वनों में स्वच्छंद विचरण करते दिखाई देंगे.

Feb 05, 2026 08:54 (IST)

सीएम का आज उत्तराखंड और दिल्ली दौरा

CM Mohan Yadav Visit Uttarakhand and Delhi: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज यानी 5 फरवरी को उत्तराखंड और दिल्ली दौरे पर रहेंगे. हरिद्वार में वह स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दोपहर 3 बजे देहरादून से दिल्ली पहुंचेंगे. दिल्ली में भी स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. साथ ही वह यूपी में गाजियाबाद में कार्यक्रमों में शामिल होंगे. देर रात वह भोपाल लौट आएंगे.

Feb 05, 2026 08:18 (IST)

Scorpio Overturned in Raigarh: पुलिस को देख भाग रही स्कॉर्पियो कार पलटी, सवार फरार

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाईवे पर पुलिस देखकर भाग रहे संदिग्धों की स्कॉर्पियो कार पलट गई. इस दौरान वाहन मालिक और चालक फरार हो गया. जूटमिल पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. यह हादसा एनएच-49 पर अमलीभौना पेट्रोल पंप के सामने हुआ था. वाहन से डीजल, प्लास्टिक पाइप, सब्बल, फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है. साथ ही बिना सिम के दो मोबाइल फोन भी मिले हैं. पुलिस को डीजल चोरी गैंग से जुड़े होने की आशंका है.

Feb 05, 2026 08:04 (IST)

MP News in Hindi: महाशिवरात्रि पर 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना, 24 घंटे खुला रहेगा महाकाल का दरबार

Mahakal Temple Will Oper for 24 Hour on Mahashivratri: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर दर्शन व्यवस्था को लेकर बुधवार को पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. पर्व पर 24 घंटे मंदिर खुला रहने ओर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देख अधिकारियों ने दर्शन की रणनीति तय की. वही दर्शनार्थियों के आने वाले मार्ग ओर पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. दरअसल, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है. इसी को देखते हुए मंगलवार को कमिश्नर आशीष सिंह ने महाकाल मंदिर स्थित कंट्रोल रूम पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा के साथ बैठक की.

Feb 05, 2026 07:45 (IST)

CG Weather Forecast: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है. प्रदेश में आज मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. 3 दिनों में 1-3°C की गिरावट होने की संभावना है. प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा का अनुमान है. रायपुर में आज तापमान अधिकतम 31°C और न्यूनतम 18°C के आसपास रहने का अनुमान है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6°C दुर्ग में दर्ज किया गया.

Feb 05, 2026 07:35 (IST)

दूसरी पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति को मार डाला

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सिंदूर नदी में रेत के अंदर जब छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया था. उसका शव उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ हत्या के बाद यहां दफनाया था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 05, 2026 07:06 (IST)

MP News in Hindi: कटनी में मालगाड़ी का डिब्बा हुआ बेपटरी

Katni Goods Train Coach Derailed: मध्य प्रदेश के कटनी के एनकेजे यार्ड में एक मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी होने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी लगते ही रेल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया और तकनीकी और रिकवरी ऑपरेशन में जुट गया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बेपटरी मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी में लाया गया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 05, 2026 06:34 (IST)

CG News in Hindi: आज और कल होगी धान खरीदी

Dhan Kharidi Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी की समय सीमा को दो दिन और बढ़ा दिया है. अब राज्य में 05 और 06 फरवरी को भी धान खरीदी की जाएगी. इस संबंध में शासन ने सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. 

Feb 05, 2026 06:33 (IST)

Madhya Pradesh Rain Update: मध्य प्रदेश का मौसम

MP Weather Forecast Update: मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों से बारिश और ओले गिरने वाले मौसम से राहत मिल सकती है. एमपी में गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है. बता दें कि सोमवार से बुधवार तक कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे थे. इससे किसानों की फसल भी बर्बाद हो गई थी. मौसम में बदलाव से अब तापमान भी बढ़ सकता है. हालांकि, सुबह-शाम और रात में ठंड बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, दो-तीन दिन बाद मौसम यू-टर्न ले सकता है. इससे बारिश की संभावना बनी रहेगी.