विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2026

कॉलर पकड़ घसीटते हुए प्रेमी को पुलिस कंट्रोल रूम ले आई गर्लफ्रेंड, चीखकर बताई अफसरों को हैरान करने वाली कहानी

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम ले आई और उस पर रिलेशनशिप में धोखा देने का आरोप लगाया. युवती ने बताया कि वह 5 साल से प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन अब वह उसे धोखा दे रहा है.

कॉलर पकड़ घसीटते हुए प्रेमी को पुलिस कंट्रोल रूम ले आई गर्लफ्रेंड, चीखकर बताई अफसरों को हैरान करने वाली कहानी
युवती को कॉलकर पकड़कर लाई गर्लफ्रेंड.

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में उस समय अजब माहौल बन गया, जब एक लड़की अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर ले आई. यह सब देख वहां मौजूद अधिकारी सन्न रह गए. युवती ने युवक पर रिलेशनशिप (Relationship) में धोखा देने का आरोप लगाया है. वहां मौजूद किसी ने इस पूरे दृश्य का वीडियो बना लिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात एक युवती बेवफाई का आरोप लगाते हुए अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए कंट्रोल रूम तक ले आई, फिर एएसपी आलोक शर्मा के केबिन तक ले गई. युवती ने चीखकर बताया कि वह युवक के साथ 5 साल से प्रेम संबंध में है, लेकिन वह उसे धोखा दे रहा है. इस दौरान युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन युवती ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और वापस ले आई.

आरोप लगाया कि युवक का भाई वकील है और वह उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है. उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसे जान का खतरा है. पुलिस कंट्रोल रूम में हुए इस बवाल का लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

बेवफाई का आरोप 

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसका प्रेमी पिछले कुछ समय से किसी अन्य लड़की के संपर्क में है. इसलिए उसे नजर अंदाज कर रहा है. पिछले दिनों विवाद होने पर उसने शादी का वादा किया था, लेकिन अब टाल रहा है. इधर युवक ने कहा कि युवती सिर्फ उसकी दोस्त है और वह उससे शादी करना चाहती है, लेकिन वह सड़क पर अभद्रता करती है. बावजूद उसे कुछ समय बाद शादी का करने का वादा किया, लेकिन उसने फिर ड्रामा कर दिया.

पुलिस करेगी जांच

एएसपी ऑफिस पर हुए इस बवाल की सूचना पर महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई. यहां युवती ने शिकायत दर्ज कराई. वहीं, प्रेमी का कहना है कि मैंने शादी से मना नहीं किया लेकिन मुझे थोड़ा समय चाहिए.

महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी के अनुसार, दोनों पक्षों को सुना जा रहा है और जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि दोनों के बीच विवाद नहीं है. इससे पहले भी इनका झगड़ा महिला थाने पहुंचा था, जहां दोनों ने भविष्य में विवाद न करने का लिखित 'सहमति पत्र' भी दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close