विज्ञापन

लाइनमैन हर माह वसूलता था 200 रुपए, ग्रामीणों के उड़े होश जब 3 साल बाद घर पहुंचा 19 लाख रुपए का बकाया बिल

Power Bill Fraud: पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि सभी उपभोक्ता लाइनमैन को हर महीने 200 रुपए दे रहे थे, लेकिन विभाग से पता चला कि उनका बिजली बिल बकाया है और बकाया बिल के आधार पर उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया है तो हैरान और परेशान हो गए. 

लाइनमैन हर माह वसूलता था 200 रुपए, ग्रामीणों के उड़े होश जब 3 साल बाद घर पहुंचा 19 लाख रुपए का बकाया बिल
LINEMAN FRAUD, TOOK 200 RUPEES PER MONTH IN THE NAME OF ELECTRICITY BILL

Power Bill: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बिजली उपभोक्ताओं के साथ हुए एक बड़े धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है. गुरुवार को बकाया बिल नहीं जमा करने से सैकड़ों उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया, जिससे उनके घरों में अंधेरा छा गया है. नाराज ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जांच की मांग की हैं.

पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि सभी उपभोक्ता लाइनमैन को हर महीने 200 रुपए दे रहे थे, लेकिन विभाग से पता चला कि उनका बिजली बिल बकाया है और बकाया बिल के आधार पर उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया है तो हैरान और परेशान हो गए. 

ये भी पढ़ें-Video: बाइक पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हैरतअंगेज स्टंट, उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखिए वायरल वीडियो

बिजली बिल के नाम पर 200 रुपए प्रतिमाह वसूलता रहा था लाइनमैन

रिपोर्ट के मुताबिक हरदा जिले के रहटगांव तहसील के वनग्राम बड़वानी के दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से कलेक्ट्रेट पहुंचे और बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का लाइनमैन बिजली बिल के नाम पर साल 2022 से दिसंबर 2025 तक हर माह 200 रुपए वसूलता रहा है. 

129 उपभोक्ताओं को 19 लाख रुपए का बकाया बिल का मिला नोटिस

ग्रामीणों ने बताया कि समाधान योजना के नोटिस मिलने पर उन्हें पता चला कि गांव के करीब 129 उपभोक्ताओं पर लगभग 19 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है. नोटिस देखकर गांव वालों के होश उड़ गए. भारी-भरकम बकाया बिल नहीं जमा होने के चलते बिजली कंपनी ने पूरे गांव की बिजली सप्लाई काट दी है, जिससे उपभोक्ता परेशान हो गए. 

ये भी पढ़ें-उठनी थी बेटी की डोली, बाप को उठानी पड़ी अर्थी, लव जिहाद की शिकार हुई एक और बेटी, फरवरी में शेड्यूल थी शादी

आश्चर्य है कि समाधान योजना का नोटिस मिलने से पहले किसी भी ग्रामीण को आशंका नहीं थी कि उनके साथ धोखा हो रहा है. लाइनमैन को हर महीने 200 रुपए बिजली बिल के नाम से चुका रहे ग्रामीण की इतनी भी जानकारी नहीं है कि बिना बिल सरकार कोई पैसा नहीं लेती है.

SDM अशोक कुमार डेहरिया ने ग्रामीणों को जांच का आश्वासन दिया है

इधर, बिजली कंपनी के डीजीएम कमलकांत सिंह ने बताया कि बड़वानी गांव के सभी उपभोक्ताओं का 100 प्रतिशत बिजली बिल बकाया है, इसलिए सप्लाई रोकी गई है. मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें-मंदिर की दान पेटी चुरा ले गया चोर, सीसीटीटीवी कैद हुआ सारा नजारा, बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसा था

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close