विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2026

मंदिर की दान पेटी चुरा ले गया चोर, सीसीटीटीवी कैद हुआ सारा नजारा, बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसा था

Donation Box Loot: मंदिर के पुजारी सोनू ने बताया कि वारदात मंगलवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ जब मंदिर के पट बंदकर वह घर चला गया था. बुधवार की सुबह जब सुबह 5 बजे मंदिर की सफाई करने वाले सहयोगी वहां पहुंचा तो मंदिर के पास रखा दान-पेटी मौके से नदारद था. 

मंदिर की दान पेटी चुरा ले गया चोर, सीसीटीटीवी कैद हुआ सारा नजारा, बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसा था
THIEF CAUGHT ON CAMERA WHO STEALED DONATION BOX FORM TEMPLE

Theft In Temple: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक चोर हनुमान मंदिर से दान-पेटी उठा ले गया. मंदिर का दान-पेटी उठाने वाले अज्ञात चोर की हरकतें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें वह दान-पेटी चुराते हुए कैद हुआ है. शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है. 

मंदिर के पुजारी सोनू ने बताया कि वारदात मंगलवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ जब मंदिर के पट बंदकर वह घर चला गया था. बुधवार की सुबह जब सुबह 5 बजे मंदिर की सफाई करने वाले सहयोगी वहां पहुंचा तो मंदिर के पास रखा दान-पेटी मौके से नदारद था. 

ये भी पढ़ें-डेढ़ लाख रुपए देकर PWD में पाई थी सरकारी नौकरी, नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइन करने पहुंचा तो ऑफिस ने बैरंग लौटाया

पंचमुखी हनुमान मंदिर में रखी दान-पेटी उठा ले गए चोर

मामला शहर के बीचो-बीच पंचमुखी हनुमान मंदिर का है, जहां बीते मंगलवार की आधी रात को मंदिर की बाउंड्री पारकर घुसे चोर ने हाथ साफ किया. मंदिर का दान-पेटी लेकर रफूचक्कर हुए चोर की एक-एक हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सुबह दान-पेटी मौके पर नहीं मिला तो मंदिर के पुजारी ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई.

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, दान-पेटी ले जाते दिखा अज्ञात

गौरतलब है हनुमान मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही है. यहां यह बताना जरूरी है कि शिवपुरी जिले में इन दिनों चोरों क्या जबर्दस्त आतंक है और हर दिन कहीं ना कहीं चोरी की वारदात घटित हो रही हैं. आलम यह है कि चोर अब धार्मिक स्थलों को भी नहीं बख्श रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-उठनी थी बेटी की डोली, बाप को उठानी पड़ी अर्थी, लव जिहाद की शिकार हुई एक और बेटी, फरवरी में शेड्यूल थी शादी

एक अनुमान के मुताबिक मंदिर की दान पेटी में हजारों रुपए थे. पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है.

देर रात हनुमा मंदिर में घुसा शख्स दानपेटी साथ ले गया

पुजारी के मुताबिक सिंदूरी रंग की लोहे की दानपेटी अपने स्थान पर नहीं मिली, तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो पता चला कि रात करीब 2:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर की बाउंड्री कूदकर अंदर आया और दानपेटी उठाकर अपने साथ ले गया. पुजारी के अनुसार, दानपेटी में 10, 20, 50 और 100 रुपए के नोटों के साथ चिल्लर भी थे. 

ये भी पढ़ें-Viral Video: मासूम ने खाने को कुछ मांगा तो धोने पड़ गए बर्तन, आपने देखा आंगनबाड़ी केन्द्र का वायरल वीडियो?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com