विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2026

महाशिवरात्रि पर 10 लाख श्रद्धालुओं के महाकाल मंदिर पहुंचने की संभावना, तैयारियों में जुटा प्रशासन 

Mahashivratri 2026:उज्जैन के महाकाल मंदिर में इस बार महाशिवरात्रि पर 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं. 

महाशिवरात्रि पर 10 लाख श्रद्धालुओं के महाकाल मंदिर पहुंचने की संभावना, तैयारियों में जुटा प्रशासन 

Maha shivratri Baba Mahakal Mandir Ujjain: मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर दर्शन व्यवस्था को लेकर बुधवार को पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. पर्व पर 24 घंटे मंदिर खुला रहने ओर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देख अधिकारियों ने दर्शन की रणनीति तय की. वहीं दर्शनार्थियों के आने वाले मार्ग ओर पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया.

दरअसल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है. इस अवसर पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के बाबा महाकाल के दर पर आने की संभावना है. इसी को देखते हुए मंगलवार को कमिश्नर आशीष सिंह ने महाकाल मंदिर स्थित कंट्रोल रूम पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह,डीआईजी नवनीत भसीन,एसपी प्रदीप शर्मा के साथ बैठक की. यहां पर्व पर आम श्रद्धालु,वीआईपी,शीघ्र दर्शनार्थी ओर स्थानीय भक्तों के मंदिर में प्रवेश द्वार तय किए गए. साथ ही श्रद्धालुओं को सुगमता से जल्द दर्शन को लेकर योजना बनाई गई.

24 घंटे खुला रहेगा बाबा का दरबार

इस संबंध में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि नववर्ष के पहले दिन करीब 8 लाख दर्शनार्थी महाकाल मंदिर पहुंचे थे. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर यह संख्या 10 लाख पहुंच सकती है. पर्व पर तड़के होने वाली भस्म आरती आधा घंटा पूर्व होगी और मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा. इसलिए दर्शन व्यवस्था के साथ पार्किंग ओर दर्शनार्थियों के मार्ग का निरीक्षण किया जा रहा है.

यह दिए निर्देश

महाशिवरात्रि पर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर सिंह ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर, महाकाल महालोक के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्रों का भ्रमण व निरीक्षण किया. उन्होंने दर्शन मार्ग,श्रद्धालुओं की आवाजाही,पार्किंग, जूता स्‍टेण्‍ड, पेयज , लड्डू प्रसाद, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधा और भीड़ प्रबंधन का अवलोकन कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. साथ ही मंदिर परिसर एवं महाकाल लोक में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेकर निर्माण एजेंसियों को कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए. 

ये भी पढ़ें कटनी में मालगाड़ी का डिब्बा हुआ बेपटरी, रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, 2 घंटे में किया सफल रिकवरी ऑपरेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com