विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2024

क्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी MP के बिजनेसमैन को धमकी? आधी रात को आया वॉयस मैसेज

अपराध शाखा पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र चौहान ने कहा, 'हमें अमरदीप औलख से एक वॉयस मैसेज के संबंध में शिकायत मिली है. 36 सेकंड लंबे वॉयस मैसेज में कॉल करने वाला खुद को (जेल में बंद गैंगस्टर) लॉरेंस बिश्नोई बता शिकायतकर्ता को धमकी दे रहा है.'

क्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी MP के बिजनेसमैन को धमकी? आधी रात को आया वॉयस मैसेज
सांकेतिक फोटो

Indore News: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने इंदौर के एक व्यवसायी को धमकी भरा वॉयस मैसेज भेजा, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को आपराधिक मामला दर्ज किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. खुद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले व्यवसायी अमरदीप सिंह औलख ने बताया कि उन्हें 19 जनवरी को धमकी भरा संदेश मिला, लेकिन उन्होंने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें : जब देश कर रहा था रामलला का स्वागत तब ये निर्दयी मां अपनी नवजात बच्ची को कर रही थी जिंदा दफन

धमकी देने वाले ने खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई

अपराध शाखा पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र चौहान ने कहा, 'हमें अमरदीप औलख से एक वॉयस मैसेज के संबंध में शिकायत मिली है. 36 सेकंड लंबे वॉयस मैसेज में कॉल करने वाला खुद को (जेल में बंद गैंगस्टर) लॉरेंस बिश्नोई बता शिकायतकर्ता को धमकी दे रहा है.' उन्होंने बताया कि शिकायत और वॉयस मैसेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और 507 (गुमनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें : 10 साल की बच्ची के दिल में था छेद, भोपाल AIIMS के डॉक्टरों ने मासूम को दी नई जिंदगी, नई उपलब्धि

वॉयस मैसेज से पहले UK कोड वाले नंबर पर आई कॉल

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच चल रही है और वॉयस मैसेज की प्रामाणिकता का पता लगाया जा रहा है. इंदौर के बिचौली हप्सी इलाके के निवासी औलख ने मीडियाकर्मियों को बताया, 'मैंने अपराध शाखा से एक वॉयस मैसेज के बारे में शिकायत की है, जो मुझे 19 जनवरी को आधी रात के दौरान मिला था, जब मैंने ब्रिटेन के कॉलिंग कोड वाले एक मोबाइल नंबर से कॉल का जवाब नहीं दिया था.'

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा और विशेष कार्य बल मेरी शिकायत पर गौर कर रहे हैं. औलख ने कहा कि वह सत्तारूढ़ भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं और वर्तमान में इंदौर के एक विधानसभा क्षेत्र में बूथ विस्तार पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि शहर में उनका टाइल्स का कारोबार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com