विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2025

जन्माष्टमी पर सीएम यादव पहुंचे अमका झमका माता मंदिर, नन्हे कन्हैया संग फोड़ी मटकी

Dhar CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव जन्माष्टमी के अवसर पर अमका झमका माता मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने छोटे बच्चों के साथ मटकी फोड़ी.

जन्माष्टमी पर सीएम यादव पहुंचे अमका झमका माता मंदिर, नन्हे कन्हैया संग फोड़ी मटकी
धार में सीएम मोहन यादव ने की पूजा

Amka Jhamka Mata Mandir: श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के अवसर पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) धार जिले के प्रसिद्ध आमका झमका माता मंदिर, अमझेरा पहुंचे. उन्होंने माता के दर्शन किए और सफाईकर्मी महिला का सम्मान किया. इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सीएम यादव ने फोड़ी मटकी

दर्शन के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम ने नन्हे कन्हैया और राधा को माखन खिलाकर उनका स्वागत किया. डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यहां भगवान कृष्ण और बलराम जी ने जिस प्रकार से भीषण युद्ध किया था, अपनी प्रतिभा के दम पर एक नया इतिहास लिखा था, उसी स्थान को जीवंत करते हुए फिर से गुलजार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :- MP News: घर से तालाब में नहाने गए थे तीन नाबालिग दोस्त, एक-एक कर गहरे पानी में समा गए तीनों

भगवान कृष्ण के प्रति श्रद्धा और आस्था - सीएम यादव

सीएम यादव के कहा कि भगवान के प्रति हम सभी की श्रद्धा और आस्था है. भविष्य में ये जो तीर्थ श्रीकृष्ण पाथेय बनने वाला है, उसी आधार पर यह भी तीर्थ बनेगा. उसकी तैयारियां चल रही है. मेरी और से शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें :- बस्तर के 29 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, सीएम साय ने कहा - भय और हिंसा से दूर अब होगा विकास

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close