MP News: एक तरफा प्यार में मुंहबोली बहन के पति को कार चढ़ाकर मारा, जानिए क्या है मामला

Dhar Crime News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)के धार में अमझेरा - मांगोद मार्ग के नालापुरा पुलिया के पास एक युवक राधेश्याम घायल अवस्था में मिला था. पहले तो इसे सड़क दुर्घटना मानी जा रही थी. लेकिन पुलिस ने इसकी बारीकी से तफ्तीश की तो मौत की वजह हत्या रही. राधेश्याम के दोस्त अंकुश ने मृतक की पत्नी भावना से एक तरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
धार - पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अंकुश .

MP Crime News : धार (Dhar) जिले में सड़क पर घायल मिले युवक की मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. युवक की मौत Road Accident में  नहीं हुई थी. बल्कि उसके दोस्त और पत्नी के मुंह बोले भाई अंकुश ने  कार से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा  था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. घटना जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र की है. 

राजस्थान से लव मैरेज करके आया था

राजस्थान (Rajasthan) के रहने वाले राधेश्याम ने मंदसौर की भावना के साथ लव मैरिज की थी. डेढ़ साल का बच्चा भी है. पत्नी की पढ़ने में रूचि थी. राधेश्याम ने उसे पढ़ाया और उसको नर्सिंग कोर्स करवाकर नौकरी भी लगवा दी थी. नौकरी लगने के बाद दोनों अमझेरा में रहने आ गए थे. यहां अंकुश और राधेश्याम की दोस्ती हुई. अंकुश का घर आना-जाना बढ़ा और उसे राधेश्याम की पत्नी को मुंह बोली बहन बना लिया, इधर राधेश्याम शराब पीने लगा था. इस वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़े हो रहे थे. अंकुश परिवार में दखल देने लगा.  

Advertisement

ये भी पढ़ें MP News: मिमिक्री मामले पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज- सांसद पद के लायक नहीं हैं राहुल गांधी

बहन से एक तरफा प्रेम हो गया था

परिवार में पति-पत्नी के बीच आरोपित अंकुश के बढ़ते दखल के बाद  राधेश्याम ने पत्नी को उससे दूर रहने की समझाईश दी थी. इसके बावजूद अंकुश का आना-जाना और दखल बना रहा. रोज-रोज के पति-पत्नी के मध्य कलह के बीच मृतक कुछ समय के लिए राजस्थान चला गया था.  13 दिसंबर को राधेश्याम और भावना और अंकुश का Dhar में भी आपस में झगड़ा हुआ था. यह मामला थाने तक पहुंचा था. जहां पुलिस ने उनकी काउंसलिंग की थी. राधेश्याम ने वादा किया था कि पत्नी को अब परेशान नहीं करेगा. इसके बाद राधेश्याम और भावना दोनों अपने घर अमझेरा आ गए थे.

ये भी पढ़ें  Jabalpur: कोरोना की दहशत के बीच स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक... जानिए इससे बचने के आसान तरीके

विवाद का पता चला तो अमझेरा पहुंचा 

इधर धार में मौजूद अंकुश को पता चला कि राधेश्याम ने घर जाकर भावना से विवाद किया है तो वह धार से अमझेरा पहुंचा. पुलिया के पास उसे राधेश्याम बाइक से आता दिखाई दिया तो उसे कार से टक्कर मार दी और भाग गया. इसके बाद घायल को अस्पताल लाया गया. गंभीर स्थिति होने के कारण उसे Indore रेफर किया गया था. 16 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी. इधर जांच में पुलिस ने सच्चाई पता की और आरोपी का गिरफ्तार किया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें विधानसभा सत्र के आखिरी दिन नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा, उमंग सिंघार ने उठाए कई गंभीर मुद्दे

Topics mentioned in this article