विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2024

Sagar : निर्माणाधीन मकान की छत भर-भरा कर गिरी ,मलबे में दो मजदूर दबे, ऐसे हुआ हादसा 

Madhya Pradesh: सागर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर  की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है. 

Sagar : निर्माणाधीन मकान की छत भर-भरा कर गिरी ,मलबे में दो मजदूर दबे, ऐसे हुआ हादसा 

Sagar News : मध्य प्रदेश के सागर (Sagar)जिले के पंतनगर वार्ड में वेदांती मंदिर के पास एक मकान की छत ढलाई के बाद अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई. जिसमें दो मजदूर मलबे में दब गए, वहीं एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. एक मजदूर की मौत हो गई. छत ढलाई के लिए 22 मजदूर काम कर रहे थे. जो छत ढलाई के बाद मशीन को खोल रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया. घटना मोती नगर थाना क्षेत्र की है हादसे के बाद मोती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को सुरक्षित बाहर बाहर निकल गया है. 

ये है मामला

जानकारी के अनुसार वेदांती मंदिर के पास कृष्ण कुमार मिश्रा के मकान की ढलाई का काम चल रहा था ,ढलाई का काम पूरा हो चुका था और मजदूर मशीन खोल रहे थे. इसी दौरान छत के नीचे कुछ मजदूर खड़े हुए थे, तभी अचानक से छत भरा-भरा कर गिर गई ,जिसमें पांच मजदूर को चोटें आई है. वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है जबकि एक मजदूर की मालबे दबने से मौत हो गई. घायलों को प्रशासन ने  एंबुलेंस से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

ये भी पढ़ें सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने नहीं उतारे उम्मीदवार, दिग्विजय सिंह की नहीं चली, अब लड़ना होगा चुनाव

काम बंद होने के बाद नीचे आ गए थे मजदूर

वेदांती मंदिर के पास मकान की ढलाई कर रहे सभी मजदूर ढलाई का काम पूरा होने के बाद नीचे आ गए थे, कुछ मजदूर मशीन खोल रहे थे इसी दौरान छत भरभरा कर गिर गई ,छत के गिरते ही चीख- पुकार मच गई. सभी मजदूर काम पूरा होने के बाद बाहर आ गए थे. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. हादसा की जानकारी सागर कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. काम कर रहे मजदूर ने बताया कि यहां पर छत ढलाई का काम सुबह से कर रहे थे ,काम पूरा होते ही सभी मजदूर नीचे आ गए थे, मशीन खोल रहे थे इसी दौरान अचानक छत गिर गई ,जिसमें दो लोग दब गए थे ,एक को बाहर निकाल लिया गया है .

ये भी पढ़ें बाबा महाकाल के दरबार में दिखा होली का मनमोहक नजारा, 51 क्विंटल फूलों से भक्तों ने खेली होली

                                                                                                                                                    

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com