राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) 2 मार्च को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रवेश करेगी. इस न्याय यात्रा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए प्रदेश कांग्रेस (Congress) ने तैयारियां शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह (Jitendra Singh), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) मंगलवार, 20 फरवरी को समीक्षा बैठक लेंगे.
20 फरवरी को भोपाल, ग्वालियर, मुरैना में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. इसके बाद प्रदेश प्रभारी विधायकों के साथ वन टू वन चर्चा कर सकते हैं.
बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है. ये यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी. यात्रा धौलपुर से होते हुए मुरैना जिले में प्रवेश करेगी.
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज सुबह 10 बजे आईआईटी भिलाई (IIT Bhilai) भव्य स्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री वर्चुअल तरीके से इस स्थाई कैंपस का उद्घाटन करेंगे. आईआईटी भिलाई का ये कैंपस 400 एकड़ के रकबे पर आधारित है. इसके निर्माण में कुल 1090 करोड़ रुपये की लागत आई है. आईआईटी के निर्माण की आधारशिला पीएम मोदी ने 14 जून, 2018 को रखी थी. इसका निर्माण कार्य 8 जुलाई, 2020 को शुरू हुआ था. जो 4 साल में बनकर तैयार हो गया है. फिलहाल अस्थाई रूप से रायपुर के जीईसी कॉलेज (GEC College) में आईआईटी भिलाई के छात्रों की पढ़ाई हो रही थी.
ये भी पढ़े: BJP में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ ने लिया 'यू-टर्न', ये बड़ी वजह आई सामने