विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News : मध्य प्रदेश के हरदा ज़िले में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है जबकि 200 से ज़्यादा लोग ज़ख़्मी हुए हैं. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देर शाम हमीदिया अस्पताल पहुंचें. CM यादव ने अस्पताल के इमरजेंसी विभाग और ICU पहुंचकर हरदा हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा. CM यादव ने घायल लोगों की बेहतरी और अच्छे स्वास्थय की कामना की. साथ ही विभाग के डॉक्टरों से किए जा रहे इलाज को लेकर जानकारी ली.

हरदा हादसे में CM ने मृतकों के परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान 

मामले में राज्य शासन ने हरदा के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की पूरी जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है. यह समिति पूरी घटना के कारणों समेत इन बिंदुओं पर जांच करेगी कि घटना किन परिस्थितियों में घटित हुई. घटना के लिये प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से ज़िम्मेदार कौन थे....? इसके अलावा समिति इस तरह की घटनाओं के रोकथाम को लेकर भी सिफारिश दी जाएगी. वहीं, हरदा हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. 

लोकसभा चुनावों को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल 

इधर, साल 2024 के चुनावों को लेकर तमाम पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं. अप्रैल में प्रस्तावित लोकसभा चुनावों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस में भी लगातार बैठकों का दौर जारी है. इस बार कांग्रेस पार्टी  लोकसभा स्तर पर बैठकें कर रही हैं. इसके लिए पार्टी ने लोकसभा चुनाव समिति बनाई है. बता दें कि पिछले दिनों ग्वालियर में लोकसभा चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया था. वहीं, मंगलवार को पीसीसी में भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, राजगढ़, इंदौर और विदिशा लोकसभा समिति की बैठक आयोजित की गई. वहीं, अब लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिसके चलते बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इसी क्रम में मंगलवार को PCC दफ्तर में भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, राजगढ़ इंदौर और विदिशा लोकसभा समितियां की बैठक का आयोजन किया गया. 

ये भी पढ़ें - सीधी में क्रूरता की हदें पार! युवक को पीट-पीटकर जबड़ा तोड़ा, आरोपियों ने एक आंख भी निकाली

ये भी पढ़ें - पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का दावा: IT को छापेमारी में कुछ नहीं मिला, कहा-इसका उद्देश्य मुझे परेशान करना

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com