पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार, 11 फरवरी को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ (Jhabua) के दौरे पर रहेंगे, जहां पीएम आदिवासी समुदाय के एक सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी आमसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही पीएम जिलावासियों को 7,500 करोड़ रुपये का सौगात देंगे. इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना (PM SVAMITVA scheme) के लाभार्थियों को 1.75 लाख 'अधिकार अभिलेख' और विशेष पिछड़ी जनजातियों की लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान (Aahar Anudan Yojna) की मासिक किस्त वितरित करेंगे.
झाबुआ दौरे से पहले पीएम मोदी का ट्वीट
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ दौरे से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, 'कल मध्य प्रदेश की विकास यात्रा में कल एक अहम पड़ाव का दिन है. दोपहर करीब 12:40 बजे झाबुआ में कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा. इस दौरान जनजातीय महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त वितरित करने का सुअवसर भी मिलेगा.
मध्य प्रदेश की विकास यात्रा में कल एक अहम पड़ाव का दिन है। दोपहर करीब 12:40 बजे झाबुआ में कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस दौरान जनजातीय महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त वितरित करने का सुअवसर भी मिलेगा।…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 10, 2024
आज मातृ पूजन और श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह में शामिल होंगे सीएम साय
इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) दूसरे दिन भी जशपुर के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान सीएम कुनकुरी में 12:30 बजे मातृ पूजन और लोधमा में श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय 3:30 बजे दुर्ग के लिए रवाना हो जाएंगे. बता दें कि बीते दिन अपने दौरे के दौरान सीएम विष्णुदेव साय अपनी पत्नी के साथ आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां संस्कृतिक नर्तकों का परफॉर्मंस देखकर खुद को नहीं रोक पाए. इस दौरान सीएम खुद ढोल बजाने लगे और नर्तक दलों के साथ जमकर थिरके.