विज्ञापन
3 years ago

मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) शनिवार, 16 दिसंबर को  दूसरी बार अपने गृह जिला उज्जैन (Ujjain) के दौरे पर रहेंगे. वहीं उज्जैन में सीएम मोहन यादव के भव्य स्वागत के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है. दरअसल, आज उज्जैन में 5 किलोमीटर लंबी रैली निकाली जाएगी. इस रैली में सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे. बता दें कि ये रैली दशहरा मैदान से विभिन्न मार्गों से होते हुए गुदरी चौराहा पहुंचेगी, जहां सभा के बाद रैली का समापन होगा. इसके साथ ही यहां विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम (Viksit Bharat Sankalp Yatra) का आयोजन किया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर उज्जैन में चपे-चपे पुलिस तैनात किए गए हैं. 

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 10.45 बजे शौर्य स्मारक पहुंचेंगे, जहां शौर्य स्तंभ पर वर्ष 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्मृति में शहीदों को नमन करेंगे. इसके बाद सुबह 11.15 बजे निवास विंध्य कोठी जाएंगे. वहीं दोपहर 2 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे. जहां 3 बजे उज्जैन पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

ये भी पढ़े: Petrol-Diesel Price: छत्तीसगढ़ में फ्यूल के रेट में कमी, जानें मध्य प्रदेश में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम विचार नेताम प्रोटेम स्पीकर होंगे. नेता राम नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे. वहीं 19 से 21 दिसंबर के बीच छ्त्तीसगढ़ विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र होगा. विधानसभा के अफसर शीत कालीन सत्र की तैयारी में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़े: MP News: सड़क पर घायल पड़ा था युवक, पूर्व सीएम शिवराज ने कहा-चिंता मत करो मामाजी आपके साथ हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close