3 years ago

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक हो रही है. यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित की गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद यह 6वीं कैबिनेट बैठक है. वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन आमजन के लिए 25 जनवरी से खोला जा रहा है. नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक तय अवधि में राजभवन के अंदर जा सकेंगे. राजभवन आम नागरिकों के लिए 25 और 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मौके पर आमजन को राजभवन में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक राजभवन देखने की इजाजत रहेगी. 

मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम लगातार जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर प्रदेश में बारिश और कोहरे के साथ ही सीवियर कोल्ड का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, छतरपुर, टीकमगढ़ और रतलाम जिले में शीतलहर के चरम पर रहने की आशंका है. वहीं, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी में ठंड का टॉर्चर जारी रहने की भविष्यवाणी की गई है. इसके अलावा, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के साथ ही छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पन्ना जिले में घना कोहरा छाए रहने की बात कही गई है. यहां 50-500 मीटर तक बिजिविलिटी रहने की संभावना है. वहीं अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है. मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अयोध्या धाम को भी जोड़ सकती है. जिसके बाद मध्य प्रदेश के बुजुर्ग ट्रेन और प्लेन के माध्यम से रामलला के दर्शन कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें - MP हाईकोर्ट के दो जजों ने नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले से खुद को अलग किया, अब नई बेंच करेगी सुनवाई

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, CG में प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी BJP में हुए शामिल

Jan 25, 2024 00:21 (IST)

10 साल की बच्ची के दिल में था छेद, भोपाल AIIMS के डॉक्टरों ने मासूम को दी नई जिंदगी, नई उपलब्धि

Jan 24, 2024 22:37 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates : जब देश कर रहा था रामलला का स्वागत तब एक निर्दयी मां अपनी नवजात बच्ची को कर रही थी जिंदा दफन, आखिर क्यों?

Advertisement
Jan 24, 2024 21:35 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates : रोज़गार की तलाश में 15 वर्ष भटके, घरवालों ने मृत समझ किया अंतिम संस्कार, अब लौट के बैगा घर को आए

Jan 24, 2024 20:36 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates : MP के मांडू में हुआ खौफनाक हादसा, सेल्फी के शौक ने ली एक युवक की जान

Jan 24, 2024 19:44 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News: यूट्यूब पर सीखा गैस कटर से लॉकर काटना, फिर करने पहुंचे डकैती, पुलिस के हत्थे चढ़े 9 शातिर चोर

Jan 24, 2024 18:51 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates : प्रिंटर खराब है... इसलिए नहीं मिलेगी डिग्री ! ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से आई हैरान करने वाली खबर

Advertisement
Jan 24, 2024 18:26 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates : सिर्फ एक OTP से हो जाएगी मुलाकात, जेल में बंद कैदियों से मुलाकात के लिए परिजनों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

Jan 24, 2024 17:53 (IST)

Republic Day 2024: आमजन के लिए इन दिनों खुलेगा राजभवन, जानें किस समय मिलेगी एंट्री?

Advertisement
Jan 24, 2024 17:03 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates : BJP सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे जुन्नारदेव MLA, निकालेंगे भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा

Jan 24, 2024 16:27 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: कूनो में नामीबियाई मादा चीता ने तीन नहीं बल्कि चार शावकों को जन्म दिया है : पर्यावरण मंत्री

Jan 24, 2024 16:05 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: थाना प्रभारी ने भाई बनकर थाने में कराई यवुती की गोद भराई, पति के साथ विदा हुई पीड़िता

Jan 24, 2024 15:06 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: राजनांदगांव जिला जेल की नई पहल

Jan 24, 2024 14:47 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: उमंग सिंघार के बंगले की मांग पर बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

Jan 24, 2024 14:22 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: MP-CG के NCC कैडेट की लड़कियां  26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर करेंगी मार्च

Jan 24, 2024 14:06 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: रीवा में बीती रात हाइवा और पिकअप में जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर

Jan 24, 2024 13:52 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: छत्तीसगढ़ की ओर से अयोध्या में 2 महीने तक होगा महाभंडारा

Jan 24, 2024 13:39 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: पूर्व CM कमलनाथ ने EVM की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

Jan 24, 2024 12:55 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: युवाओं का दिल हो रहा है कमजोर, हार्ट अटैक से मरने वालों में 27 फीसदी युवा

Jan 24, 2024 12:31 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: धर्मावरम कैम्प लूटने के लिए नक्सलियों ने किया था बड़ा हमला

Jan 24, 2024 12:19 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: सिंधिया की सभा के दौरान हंगामे का वीडियो वायरल

Jan 24, 2024 12:08 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: सूरजपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल

Jan 24, 2024 11:46 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: शाजापुर में पलटी यात्री बस, पांच घायल

Jan 24, 2024 11:26 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: कांकेर में बारिश ने बढ़ाई ठंड

Jan 24, 2024 11:02 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मध्य प्रदेश में जारी की एडवायजरी

Jan 24, 2024 10:52 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: डॉग बाइट के बढ़ते मामलों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार को घेरा

Jan 24, 2024 10:42 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: कवर्धा में चला प्रशासन का बुलडोजर

Jan 24, 2024 10:23 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर जाएंगे सुकमा

Jan 24, 2024 10:08 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर बोले CM यादव- यह अद्वितीय और प्रेरणादायी कदम

Jan 24, 2024 10:06 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: CG में होगी कैबिनेट की बैठक, MP में वन मेले का होगा शुभारंभ