Madhya Pradesh, Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक हो रही है. यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित की गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद यह 6वीं कैबिनेट बैठक है. वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन आमजन के लिए 25 जनवरी से खोला जा रहा है. नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक तय अवधि में राजभवन के अंदर जा सकेंगे. राजभवन आम नागरिकों के लिए 25 और 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मौके पर आमजन को राजभवन में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक राजभवन देखने की इजाजत रहेगी.
मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम लगातार जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर प्रदेश में बारिश और कोहरे के साथ ही सीवियर कोल्ड का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, छतरपुर, टीकमगढ़ और रतलाम जिले में शीतलहर के चरम पर रहने की आशंका है. वहीं, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी में ठंड का टॉर्चर जारी रहने की भविष्यवाणी की गई है. इसके अलावा, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के साथ ही छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पन्ना जिले में घना कोहरा छाए रहने की बात कही गई है. यहां 50-500 मीटर तक बिजिविलिटी रहने की संभावना है. वहीं अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है. मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अयोध्या धाम को भी जोड़ सकती है. जिसके बाद मध्य प्रदेश के बुजुर्ग ट्रेन और प्लेन के माध्यम से रामलला के दर्शन कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें - MP हाईकोर्ट के दो जजों ने नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले से खुद को अलग किया, अब नई बेंच करेगी सुनवाई
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, CG में प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी BJP में हुए शामिल