विज्ञापन
3 years ago

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नई सरकार बनने के बाद अब प्रशासनिक फेरबदल शुरु हो गया है. वहीं नियुक्तियों के आदेश जारी होने लगे हैं. छत्तीसगढ़ में मंगलवार देर रात राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉक्टर सुभाष सिंह राज को मुख्यमंत्री विष्णु देव (Vishnu Deo Sai) को OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बनाया गया है. इनके साथ ही उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ओएसडी बनाए गए हैं, जबकि दीपक अंधारे को मुख्यमंत्री का निजी सहायक नियुक्त किया गया है. 

मध्य प्रदेश में दिखाई दिया बलदाव

मध्य प्रदेश की बात करें तो मंगलवार देर रात IAS मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त (Commissioner Public Relations) के पद से हटा दिया गया है.  मनीष सिंह की जगह आईएएस अफसर विवेक पोरवाल (Vivek Porwal) को जनसंपर्क विभाग आयुक्त पद का प्रभार सौंपा गया है. वहीं मनीष सिंह को मेट्रो प्रोजेक्ट (Metro Project) के प्रबंध संचालक (MD) के पद से भी हटा दिया गया है, मेट्रो प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी नीरज मंडलोई को सौंपी गयी हैं, अब मनीष सिंह के पास अपर सचिव की जिम्मेदारी रहेगी.

MP-CG की हवा में बढ़ी ठंडक

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ रहा है. दोनों राज्यों के कई इलाकों में तापमान कई जगह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है. मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली बार 21 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा. इसके अलावा खंडवा (Khandwa) में सीवियर कोल्ड डे और सिवनी, बैतूल, मलाजखंड और खरगोन में कोल्ड डे (Cold Day) रहा. वहीं छत्तीसगढ़ के जशपुर में जशपुरिया ठंड का असर दिखाई दे रहा है. न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री तक गिर चुका है. यहां  दिन में भी टोपी व मफलर का सहारा लोगों को लेना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें : Weather News : वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्य प्रदेश में अधिकांश जगहों पर लुढ़का तापमान

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com