विज्ञापन
3 years ago

इन दिनों मध्य प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है. दरअसल, बीते कुछ दिनों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) और उनके बेटे व सांसद नकुलनाथ (Nakul Nath) का बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है. दरअसल, कमलनाथ और उनके बेटे के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को उस वक्त और हवा मिली, जब नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस (Congress) लिखा हुआ हटा दिया. हालांकि इससे पहले भी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता कमलनाथ और नकुलनाथ को पार्टी में शामिल होने के लिए ऑफर दे चुके हैं. 

इधर, दिल्ली में रविवार, 18 फरवरी को बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अधिवेशन (National Convention) का दूसरा दिन है. अधिवेशन के पहले दिन विकसित भारत-मोदी की गारंटी (India-Modi Guarantee) का राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया. पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव के तहत 21 मुद्दों का जिक्र हुआ. वहीं आज कांग्रेस (Congress) और इंडिया ब्लॉक के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाएगा. अधिवेशन में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे. जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) सुबह करीब 10:15 बजे दूसरा प्रस्ताव लाएंगे.

ये भी पढ़े: Sajid Nadiadwala: 16 की उम्र में मुलाकात, 19 साल में शादी... जानें कैसे शुरू हुई थी दिव्या संग साजिद की लव स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com