विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News: BJP Lok Sabha Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इसमें मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के 11 सीटों से सभी प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से टिकट दिया गया है. वहीं, गुना ज़िले से ज्योतिरादित्य सिंह सिंधिया, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा, खजुराहो से वीडी शर्मा और जबलपुर से आशीष दुबे को टिकट दिया गया है. वहीं, बात करें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की तो यहां से आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है.

जानिए MP में कहां से किसको मिला टिकट? 

मध्य प्रदेश में मुरैना सीट से शिवमंगल सिंह तोमर, भिंड सीट से संध्या राय, सागर सीट से लता वानखेड़े, टीकमगढ़ सीट से वीरेंद्र खटीक, दमोह सीट से राहुल लोधी, सतना सीट से गणेश सिंह, रीवा सीट से जनार्दन मिश्रा, सीधी सीट से डॉक्टर राजेश मिश्रा, शहडोल सीट से हिमाद्री सिंह, जबलपुर सीट से आशीष दुबे, मंडला सीट से फगन सिंह कुलस्ते, होशंगाबाद सीट से दर्शन सिंह चौधरी, राजगढ़ सीट से रोडमल नागर, देवास सीट से महेंद्र सिंह सोलंकी, मंदसौर सीट से सुधीर गुप्ता, रतलाम सीट से अनीता नगर सिंह चौहान, खरगोन सीट से गजेंद्र पटेल, खंडवा सीट से ज्ञानेश्वर पाटिल और बैतूल सीट से दुर्गादास उईके का नाम सामने आया है.

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर ये नाम आए सामने 

शनिवार की शाम पूरे देश की निगाहें भाजपा के यूट्यूब चैनल और टीवी चैनलों पर टिकी रही. इस दौरान BJP ने छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर अपने उम्मीवारों की घोषणा की. रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से सरोज पांडेय, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पांडेय, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग को टिकट दिया गया है.

BJP ने छत्तीसगढ़ में  11 लोक सभा सीटों में से तीन सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा रायगढ़, चम्पा और बस्तर के लोक सभा सीट को आरक्षित किया गया है. 

शिवराज सिंह के समर्थन में शहर विदिशा मेंआतिशबाजी 

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. इसमें मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 के उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है. बता दें कि विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया गया है....शिवराज सिंह चौहान के नाम का ऐलान होने के बाद उनके गड़ विदिशा जिले में जश्न मनाया गया. शिवराज सिंह के समर्थक सड़को पर थिरकते नजर हुए आए और विदिशा शहर में जमकर आतिशबाजी की गई.

सीधी-शहडोल में CM साय ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले- MP-छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com