विज्ञापन
3 years ago

MP - Chhattisgarh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री इस वक्त अपने गृह जिले उज्जैन (Ujjain) के दौरे पर हैं.मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूजा के बाद रविवार को महाकाल लोक में प्रसादम् का लोकार्पण किया. इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे. 

इसके बाद वे शहर में 218 करोड़ लागत की 187 स्वास्थ्य संस्थाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे. इस मौके पर वे महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) और उज्जैन के अन्य मंदिरों में विकास कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 'स्वच्छता का सत्ता' लगाने को तैयार इंदौर, जानें कैसे हर साल बाजी मार लेता है सबसे साफ शहर

यह प्रसादम् 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से फ़ूड एंड सेफ्टी स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के 'क्लीन स्ट्रीट फूड हब' कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा महाकाल महालोक के नीलकंठ वन परिसर और अवंतिका हाट के बीच विकसित किया गया है. इसमें 17 दुकानों का निर्माण कर एक स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब बनाया गया है. श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया "प्रसादम" का शुभारंभ करेंगे.

ये भी पढ़ें- बिजली विभाग का जानलेवा जुगाड़! पेड़ को ही पोल बनाकर बांध दी 11 हजार वोल्ट की लाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com