विज्ञापन

LPG Gas Crisis: देश में तेल-गैस संकट पर राहुल गांधी के सवाल पर भड़के सीएम यादव, देश को शर्मिंदा करने का लगाया आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी चुनौतीपूर्ण समय के दौरान विपक्ष के नेता से अपेक्षित 'गंभीरता' दिखाने में विफल रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसमें गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं.

LPG Gas Crisis: देश में तेल-गैस संकट पर राहुल गांधी के सवाल पर भड़के सीएम यादव, देश को शर्मिंदा करने का लगाया आरोप

Gas Crisis in India: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह 'गंभीरता' नहीं दिखा रहे हैं और ऐसे समय में 'देश को शर्मिंदा' कर रहे हैं', जब पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच एकता की जरूरत है.

यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास देख रहा है, जबकि राहुल गांधी चुनौतीपूर्ण समय के दौरान विपक्ष के नेता से अपेक्षित 'गंभीरता' दिखाने में विफल रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसमें गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं. यह गलत है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. यह (पश्चिम एशिया में) युद्ध का समय है और देश को एकता की जरूरत है.'

राहुल गांधी ने विदेश नीति को बताया 'दोषपूर्ण'

गांधी ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि उसकी 'दोषपूर्ण' विदेश नीति के कारण भारत की ऊर्जा सुरक्षा से 'समझौता' हुआ है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति उनके लिए लंबे समय से एक पहेली रही है कि भारत जैसा बड़ा देश अपनी ऊर्जा नीतियों पर बाहरी दबाव क्यों स्वीकार करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com