विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2026

मध्य-पूर्व एशिया के ताजा हालात की निगरानी और समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल समिति गठित, ये होगी प्रमुख जिम्मेदारी

Petrol Crisis in MP: समिति जरूरत के मुताबिक बैठक कर इस संबंध में केन्द्र सरकार से प्राप्त निर्देशों के मुताबिक मध्य-पूर्व एशिया में रह रहे नागरिकों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर निराकरण के उपायों की समीक्षा करेंगी. साथ ही प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरक और अन्य अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विचार कर अपनी अनुशंसा देगी.

मध्य-पूर्व एशिया के ताजा हालात की निगरानी और समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल समिति गठित, ये होगी प्रमुख जिम्मेदारी
मध्य-पूर्व एशिया के ताजा हालात की निगरानी और समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल समिति गठित, ये होगी प्रमुख जिम्मेदारी
NDTV

LPG Crisis in Madhya Pradesh: ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध और मध्य-पूर्व एशिया के ताजा हालात के मद्देनजर प्रदेश पर पड़ने वाले प्रभावों और इससे उपजे हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर मंत्रिमंडल समिति का गठन किया गया है. इस समिति का काम ताजा हालात और लोगों की समस्या की लगातार निगरानी और उनका हल तलाशना है.

इस समिति में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री  चैतन्य कुमार काश्यप को सदस्य मनोनीत किया गया है.

समिति करेगी ये प्रमुख काम

यह समिति जरूरत के मुताबिक बैठक कर इस संबंध में केन्द्र सरकार से प्राप्त निर्देशों के मुताबिक मध्य-पूर्व एशिया में रह रहे नागरिकों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर निराकरण के उपायों की समीक्षा करेंगी. साथ ही प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरक और अन्य अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विचार कर अपनी अनुशंसा देगी.

यह भी पढ़ें- सिंधिया परिवार निगम का कर्जदार, 33.32 लाख का कर बकाया, 'माधवराव' के जन्मदिन पर आई सूची ने बढ़ाई हलचल

समिति, राज्य शासन की ओर से की जाने वाली पहल या नीतिगत फैसलों के लिए भी केन्द्र सरकार के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन को अपनी अनुशंसा देगी. गौरतलब है कि राज्य के कई क्षेत्रों से पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही है. पैनिक में आकर लोग बड़े पैमाने पर पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे  पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइन लगने की खबरें सामने आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- अब 2 महीने में मिलेगा सिलेंडर? LPG को लेकर टेंशन, शादियां हो रही कैंसिल, जानें MP में कहां कैसे हालात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com