विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

बच्ची से रेप... हाईकोर्ट ने आरोपी के मौत की सजा को 25 साल के सश्रम कारावास में बदला, जानें क्यों लिया ये फैसला 

रेप के आरोपी की मौत की सजा को हाईकोर्ट ने 25 साल कारावास के रुप में बदला है. आइए जानते हैं कोर्ट ने इस बारे में क्या कहा ? 

बच्ची से रेप... हाईकोर्ट ने आरोपी के मौत की सजा को 25 साल के सश्रम कारावास में बदला, जानें क्यों लिया ये फैसला 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने चार साल की बच्ची से रेप के दोषी की मौत की सजा को 25 साल के सश्रम कारावास में बदल दिया है. अदालत ने पाया कि दोषी युवक अशिक्षित है और एक गरीब आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखता है. अदालत ने अपने आदेश में दोषी पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. 

न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की खंडपीठ ने स्वीकार किया कि अपीलकर्ता (अदालत ने नाम का खुलासा नहीं किया) ने एक ‘क्रूर कृत्य' किया क्योंकि उसने एक बच्ची से रेप किया और उसका गला घोंट कर उसे मरने के लिए छोड़ दिया.

पीठ ने साथ ही यह भी कहा कि “दोषी 20 साल का अशिक्षित युवक है और आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखता है .उसके माता-पिता ने कभी उसे शिक्षा देने की कोशिश नहीं की. उसकी ठीक से देखभाल नहीं की गई इसलिए दोषी ने अपना घर छोड़ दिया और एक ढाबे (रेस्तरां) में रह कर काम कर रहा था.

पीठ ने कहा कि ढाबे का माहौल अच्छी परवरिश के लिए अनुकूल नहीं हो सकता इसलिए अदालत ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत दंडनीय अपराध के लिए उसकी मौत की सजा को 25 वर्ष के सश्रम कारावास में बदल दिया.

खंडवा जिले की पॉक्सो अदालत ने 21 अप्रैल, 2023 को दोषी युवक को मौत की सजा सुनाई थी.अभियोजन पक्ष के अनुसार, दोषी ने 30-31 अक्टूबर, 2022 की दरमियानी रात बच्ची को उसकी झोपड़ी से अगवा कर उससे रेप किया था.बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी.

ये भी पढ़ें 2280 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा, STF ने 90 करोड़ रुपये किए फ्रीज, दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें "हर काम पर 10% कमीशन, हुआ करोड़ों का भ्रष्टाचार..." एक गुमनाम चिट्ठी और विदिशा में मच गया भूचाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com