विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2026

सरकार का दावा नक्सल मुक्त हुआ भारत, कांग्रेस ने पूछे ये 10 सवाल   

नक्सल मुक्त भारत के ऐलान के बाद कांग्रेस ने सरकार से 10 सवाल पूछे हैं. कांग्रेस पूछा कि क्या सरकार इसकी गारंटी लेगी, प्रदेश नक्सल के नाम से हो रही हिंसा से मुक्त हो चुका है? अब प्रदेश में कोई नक्सल हिंसा नहीं होगी?

सरकार का दावा नक्सल मुक्त हुआ भारत, कांग्रेस ने पूछे ये 10 सवाल   

भारत सरकार ने देश से नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी माओवादियों की समाप्ति की बात कही जा रही है. इसे लेकर अब कांग्रेस का बयान सामने आया है. पार्टी की ओर से कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश और देश से नक्सलवाद समाप्ति की घोषणा की है. इस दावे को लेकर पार्टी की ओर से सरकार से 10 सवाल पूछे गए हैं.  

कांग्रेस ने सरकार से पूछे ये 10 सवाल 

1. क्या साय सरकार इस बात की अधिकारिक घोषणा करती है, प्रदेश से नक्सलवाद पूर्णतः समाप्त हो चुका है, अब प्रदेश का कोई भी इलाका नक्सल प्रभावित नहीं है?

2. क्या सरकार इसकी गारंटी लेगी, प्रदेश नक्सल के नाम से हो रही हिंसा से मुक्त हो चुका है? अब प्रदेश में कोई नक्सल हिंसा नहीं होगी?

3. नक्सलवाद समाप्ति के लिए सरकार ने क्या पैमाना माना था और उनमें से कितने पैमाने पूरे हो चुके है? प्रदेश की जनता जानना चाहती है. 

4. अब बस्तर में किसी निर्दोष का खून नहीं बहेगा? अब बस्तर का आम आदिवासी मारा नहीं जाएगा?

5. यदि नक्सलवाद समाप्त हो गया है तो राज्य सरकार ने अभी तक बस्तर से कितने सुरक्षाबलों के कैंप हटाना शुरू किया? कितने सुरक्षा बलों की बटालियन की बस्तर से वापसी करना शुरू किया गया?

नक्सल मुक्त भारत का ऐलान, पर टॉप लीडर गणपति, मिशिर बेसरा और रूपी अब भी अंडर ग्राउंड, इनका क्या होगा?

6. नागरिक बस्तर में कहीं भी, किसी भी समय बेरोक-टोक आ जा सकते है, सरकार उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी लेगी क्या? प्रदेश की जनता जानना चाहती है. 

7. क्या अब नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष आदिवासियों का एनकाउंटर नहीं होगा?

8. क्या नक्सल के नाम पर जो सुरक्षा लोगों को दी गयी थी, सरकार उनको भी रिव्यू करेगी?

9. क्या अब बस्तर के जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का बेरोक-टोक अधिकार रहेगा? बेखौफ होकर आदिवासी अपने वनोपजों का संग्रहण कर सकेंगे, सरकार इसकी गारंटी देगी?

10. झीरम जैसे राजनैतिक हत्याकांड के आरोपियों को सजा मिलेगी या उनको भी सरकार ने माफ कर दिया?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com