विज्ञापन

MP News: नर्मदापुरम में दिल दहला देने वाली वारदात: दूसरी शादी के लिए मां ने बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

Mother KIlled Daughter in Narmadapuram: आरोपी महिला अंजू राजपूत अपनी 8 वर्षीय बेटी युविका को लेकर नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इसी दौरान तमिलनाडु एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही महिला ने अपनी बेटी को चलती ट्रेन के सामने धकेल दिया. इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.

MP News: नर्मदापुरम में दिल दहला देने वाली वारदात: दूसरी शादी के लिए मां ने बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

Mother kills Daughter: मध्य प्रदेश (Uttar Pradesh) के नर्मदापुरम (Narmadapuram) से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने दूसरी शादी की इच्छा में अपनी ही 8 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी महिला को जीआरपी इटारसी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

घटना 17 मार्च 2026 की रात की है. जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अंजू राजपूत अपनी 8 वर्षीय बेटी युविका को लेकर नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इसी दौरान तमिलनाडु एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही महिला ने अपनी बेटी को चलती ट्रेन के सामने धकेल दिया. इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.

 इलाज के दौरान भोपाल में तोड़ा दम

घटना के बाद घायल बच्ची को पहले नर्मदापुरम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया. भोपाल में सर्जरी के बाद बच्ची का इलाज जारी था, लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया. बच्ची की मौत के बाद यह मामला और गंभीर हो गया.

 हत्या के प्रयास से हत्या में बदला मामला

शुरुआत में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था. हालांकि बच्ची की मौत के बाद धाराएं बढ़ाकर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे के अनुसार, सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- महाकाल मंदिर के पास 12 मकानों पर चला बुलडोजर, 4.25 करोड़ रुपए का मिला मुआवजा

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह दूसरी शादी करना चाहती थी, लेकिन उसे अपनी बेटी की वजह से परेशानी महसूस हो रही थी. महिला के पति की कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी मिली थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी कई बार बच्ची को रेलवे स्टेशन लेकर गई थी, लेकिन वारदात को अंजाम नहीं दे पाई थी. 17 मार्च को उसने मौका पाकर यह खौफनाक कदम उठा लिया.

यह भी पढ़ें-  बिजली विभाग और नगर परिषद के बीच जंग! बिल मांगने पर नाराज परिषद ने ऑफिस गेट पर डाला कचरा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close