विज्ञापन

प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर पेशाब करते पकड़े गए तीनों युवक गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे से हुई थी शिनाख्त

Drunken Youth: नशे में धुत तीनों आरोपी इंदौर के मोती तबेले क्षेत्र के प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर पेशाब करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे. स्थानीय रावजी बाजार पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर तीनों आरोपी क्रमशः राजा दुबे, कमल अहिरवार और अर्पित चौहान को गिरफ्तार किया है.

प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर पेशाब करते पकड़े गए तीनों युवक गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे से हुई थी शिनाख्त
DRUNKEN YOUTH ACCUSED OF URINATE AT TEMPLE WALL TAKEN INTO CUSTOD

Temple Wall: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर पेशाब करते पकड़े गए तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. तीनों आरोपियों की शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज आधार पर किया गया. स्थानीय रहवासियों द्वारा की गई शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया. 

नशे में धुत तीनों आरोपी इंदौर के मोती तबेले क्षेत्र के प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर पेशाब करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे. स्थानीय रावजी बाजार पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर तीनों आरोपी क्रमशः राजा दुबे, कमल अहिरवार और अर्पित चौहान को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: चप्पल से पिटने के बाद युवक ने खोया आपा, युवती को डंडे से सरे राह पीटा, जानें कहां का है वीडियो?

तीनों युवकों की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र का मामला है. प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर पेशाब करने वाले युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच जुट गई है. पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर रही है. तीनों ने मंदिर की दीवार पर पेशाब करने के लिए कान पकड़कर माफी भी मांगी है. 

ऐसे पुलिस तक पहुंची तीनों की युवकों की करतूतों की सूचना

रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने मंदिर की दीवार पर पेशाब करने वाले नशे में धुत तीनों आरोपियों की सूचना विहिप तक पहुंचाई है. विहिप नेता तन्नू शर्मा ने स्थानीय रावजी बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस तक मामले की शिकायत पहुंचाई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.   

ये भी पढ़ें-घर की अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, दुष्कर्म फिर मर्डर...आखिरकार पकड़ा गया सीरियल किलर

Latest and Breaking News on NDTV

एमजी रोड स्थित हनुमान मंदिर में भी सामने आया था ऐसा ही 

गौरतलब है साल 2024 को इंदौर के एमजी रोड स्थित हनुमान मंदिर की दीवार पर पेशाब करने का केस सामने आया था. तब भी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. मामले में दोषी युवक को पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा-299 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था. 

ये भी पढ़ें-मंदिर की दान पेटी चुरा ले गया चोर, सीसीटीटीवी कैद हुआ सारा नजारा, बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसा था

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close