विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2023

इंदौर: मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज

सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी की गई है. हालांकि टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बासपा कार्यकर्ता ने इंदौर थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है.

इंदौर: मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी,  FIR दर्ज
मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी की गई.
इंदौर:

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है. अब आए दिन सोशल मीडिया पर पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच इंदौर में बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. पोस्ट वायरल होने पर पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता इंदौर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी. बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स  भीम आर्मी प्रमुख का समर्थक भी बताया जा रहा है.

अश्लील टिप्पणी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की

हालांकि विवाद बढ़ते देख आरोपी शख्स ने पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है. वहीं पुलिस बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के शिकायत पर गलत टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और इसकी जांच शुरू कर दी है. इस मामले में डीसीपी इंदौर पंकज पांडे ने बताया कि बसपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़े: बस्तर में युवाओं के साथ संवाद में फुल एक्शन में दिखे CM बघेल, ताबड़तोड़ कर दी गई घोषणाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com