विज्ञापन

इंदौर में अमोनिया गैस लीकेज से हड़कंप, 30 से ज्यादा लोग प्रभावित, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत

Indore Gas Leak के तहत इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में अमोनिया गैस सिलेंडर में लीकेज से हड़कंप मच गया. गैस के असर से 30 से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिनमें कई को उल्टी और सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

इंदौर में अमोनिया गैस लीकेज से हड़कंप, 30 से ज्यादा लोग प्रभावित,  उल्टी और सांस लेने में दिक्कत

Indore Gas Leak: मध्‍य प्रदेश के इंदौर में रावजी बाजार थाना क्षेत्र में अमोनिया गैस के सिलेंडर में लीकेज से अफरा-तफरी मच गई. कई लोगों को उल्टी और सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि अटाला व्यापारी द्वारा अमोनिया गैस सिलेंडर को काटने के दौरान गैस का रिसाव हो गया. देखते ही देखते जहरीली गैस पूरे इलाके में फैल गई, जिससे स्थानीय रहवासियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया.

गैस के असर से लोगों को सांस लेने में परेशानी, घबराहट और उल्टियां होने लगीं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 30 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि कुछ लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अस्पताल में इलाज जारी

पीड़ितों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है. डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है. फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. एहतियातन क्षेत्र में पानी के टैंकर बुलाए गए ताकि गैस के प्रभाव को कम किया जा सके.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. प्रशासन ने क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है और स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है.

गैस फैलने के बाद रहवासियों और पुलिसकर्मियों ने मुंह और नाक पर रूमाल बांधकर खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश की. कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए. प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close