बालाघाट: स्कूल के हॉकी मैदान में आग लगने से भारी नुकसान, लाखों की एस्ट्रोटर्फ जलकर हुई खाक

महात्मा गांधी नगर पालिका स्कूल के बाजू में रखी लाखों रुपए की एस्ट्रोटर्फ में अचानक आग लग गई. जहां 28 बंडलों में से एस्ट्रोटर्फ के 5-6 बंडल जलकर खाक हो गए .घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
आग बुझाते हुए दमकल विभाग

मध्य प्रदेश के बालाघाट इलाके में उस समय अफरा तफरी मच गई जब नगर के महात्मा गांधी नगर पालिका स्कूल के बाजू में रखी लाखों रुपए की एस्ट्रोटर्फ में अचानक आग लग गई. जहां 28 बंडलों में से एस्ट्रोटर्फ के 5-6 बंडल जलकर खाक हो गए .घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और एस्ट्रोटर्फ के 5-6 बंडलों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया था. 

स्कूल के बच्चों पर बीड़ी सिगरेट पीने का आरोप

आगजनी की इस घटना के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. क्योंकि जिस जगह पर यह बंडल रखे हुए थे. वहां पर न ही विद्युत व्यवस्था नहीं थी ना ही ऐसा कोई कारण है जिससे वहां आग लग जाए. घटना को लेकर हॉकी संघ सचिव की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए स्कूली बच्चों पर बड़ी सिगरेट पीने का आरोप लगाए गए है. स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों पर लगाए गए सभी आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताते हुए साफ किया कि उनके स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ऐसी हरकत नहीं करते है. स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जिस समय यहां घटना हुई उस समय क्लास लगी हुई थी इसीलिए बच्चों पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह अनर्गल है.

Advertisement

MP के 28 पवित्र स्थलों में श्रीराम कथा के किरदारों पर आधारित 10 दिवसीय श्रीलीला समारोह आज से

एस्ट्रोटर्फ को रखने की स्कूल से नहीं ली गई थी परमिशन

वहीं, खेल मैदान में एस्ट्रोटर्फ तरफ रखने के पहले स्कूल प्रबंधन से किसी तरह की अनुमति नहीं लेने की बात सामने आई है. हालांकि यहां पर आग कैसे लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं, मामले की खबर मिलने पर पुलिस इस पूरे मामले की जांच शुरूमें जुट गई है. 

MP News: मुरैना में गरजे पटवारी, बोल-शिवराज सिंह सीएम नहीं है तो क्या हुआ, अब मैं लड़ूंगा बहनों की लड़ाई

Topics mentioned in this article