विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2025

दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुआ था कांग्रेस नेता का भाई, गड्ढे में मिली लाश, हत्या की आशंका!

Gwalior Crime News : ग्वालियर के कांग्रेस नेता गोलू सिकरवार के भाई की सड़क किनारे एक गड्ढे में लाश मिली है. परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है. आखिर क्या है इस वारदात की क्राइम मिस्ट्री. 

दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुआ था कांग्रेस नेता का भाई, गड्ढे में मिली लाश, हत्या की आशंका!

Gwalior Crime News In Hindi :  ग्वालियर में कांग्रेस के नेता गोलू सिकरवार के भाई बृजेंद्र उर्फ (भूरा) सिकरवार की लाश सड़क किनारे एक गड्ढे में मिली है. इसके बाद से ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस में गुस्सा है. वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है. दो दिन पहले मृतक घर में पेट दर्द की बात कह कर दवा लेने के लिए निकला था.

गौरतलब है कि दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुए कांग्रेस नेता के भाई की लाश बुधवार को घाटीगांव के जंगलों मे पड़ी मिली. परिजनों का आरोप हैं कि युवक की हत्या की गई है. जबकि पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही हैं. 
संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पहले गायब हुए किसान की लाश ग्वालियर के सिरसा पंचायत भवन परिसर में मिली है. जबकि मृतक की बाइक और उसका मोबाइल एक दिन पहले ही घाटीगांव से तीन किमी दूर सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़े मिले थे. वहीं, मृतक किसान के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.

पुलिस को दी गई सूचना

 ग्वालियर जिले के आरोन गांव का किसान बृजेंद्र उर्फ भूरा सिकरवार 14 अप्रैल को पेट में दर्द होने पर पत्नी और बच्चों से डॉक्टर से दवा लेने के लिए घर से कहकर निकला था.जब देर रात तक बृजेंद्र घर वापस नहीं पहुंचा.तो उसके परिजनों ने 15 अप्रैल से उसकी खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी. बृजेंद्र के परिजनों को खोजबीन के दौरान घाटीगांव से 3 किलोमीटर दूर सड़क किनारे बृजेंद्र की मोटरसाइकिल और उसका  मोबाइल एक गड्ढे में पड़ा मिला.तो किसी अनहोनी की आशंका पर तत्काल पुलिस को सूचना दी. 

परिजनों ने नहीं मानी हार, जारी रखी खोजबीन

परिजनों का आरोप हैं कि लेकिन पुलिस ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई. लेकिन बृजेंद्र के परिजनों ने हिम्मत नहीं हारी और उसकी खोजबीन जारी रखी आज 16 अप्रैल को बृजेंद्र को उसके परिजनों ने खोज तो निकाला लेकिन बृजेंद्र मृत मिला ? बृजेंद्र की लाश उसके परिजनों को सिरसा पंचायत भवन परिसर में मिली.मौके पर पहुंची थाना आरोन पुलिस ने बृजेंद्र के शव को बरामद कर ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भिजवा कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है. 

परिजन लगा रहे ये आरोप

एडिशनल एसपी कृष्ण लालचंदानी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.. जबकि मृतक बृजेंद्र के परिजनों का आरोप है कि बृजेंद्र की गला दबाकर हत्या की गई है और पुलिस ने इस मामले में शुरू से ही लापरवाही बरती है.बृजेंद्र के गायब होने की सूचना देने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई. यहां बता दें मृतक का बड़ा भाई कांग्रेस का नेता हैं और उन्हें पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव का नजदीकी माना जाता हैं. 

ये भी पढ़ें- जैन समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया, आधी रात को कोतवाली थाने का घेराव

ये भी पढ़ें-  Damoh Mission Hospital: फर्जी डॉक्टर वाले मिशन अस्पताल पर लगा ताला, CMHO ने रद्द किया लाइसेंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com