विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

पति से झगड़ा, दोस्त का बुलावा और फ्लैट में दरिंदगी, ग्वालियर में Indigo की कर्मचारी रही महिला से ज्यादती, आरोपी कौन?

Gwalior Crime News: भोपाल से केस डायरी आने के बाद ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने रविवार 8 फरवरी को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया.फिलहाल आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

पति से झगड़ा, दोस्त का बुलावा और फ्लैट में दरिंदगी, ग्वालियर में Indigo की कर्मचारी रही महिला से ज्यादती, आरोपी कौन?

Gwalior Rape: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में इंडिगो एयरलाइंस की कर्मचारी रही महिला के साथ दुष्कर्म का सामने आया है. पीड़िता भोपाल के जहांगीराबाद इलाके की रहने वाली है. 23 जनवरी को पति से झगड़े के बाद वह अपने एक दोस्त के बुलाने पर ग्वालियर पहुंची, जहां उसके साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया.  

जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी को पीड़िता का अपने पति से विवाद हो गया था. वह इंडिगो एयरलाइंस की पूर्व  कर्मचारी है. पति से विवाद के बाद वह अपने दोस्त नितिन भदौरिया के बुलाने पर ग्वालियर आ गई, जहां नितिन ने उसे सिटी सेंटर स्थित एक होटल में रुकवाया था. अगले दिन नितिन ने अपनी एक महिला दोस्त से पूर्व इंडिगो कर्मचारी की मुलाकात कराई, जिसने पीड़िता की पहचान पंकज शुक्ला नाम के व्यक्ति से कराई.

शादीशुदा और नाबालिग बहन से दुष्कर्म, मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की ज्यादती; रात में घर में रुके थे

भोपाल में दर्ज कराया दुष्कर्म का केस 

पीड़िता का  आरोप है कि पंकज शुक्ला उसे एक फ्लैट में ले गया. जहां पहले शराब पी गई, इसके बाद आरोपी पंकज ने उसके साथ दुष्कर्म किया. यह वारदात 25 जनवरी को थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र की बताई जा रही है. इसके बाद पीड़िता ने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी, पति उसे लेकर भोपाल पहुंचा. जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. भोपाल पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर भेज दी.

'बुआ-फूफा और बड़ी को मां को धारा 302 में सजा दी जाए...', 17 साल की छात्रा का सुसाइड नोट, जानें मामला

ग्वालियर पुलिस कर रही जांच 

केस डायरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने रविवार 8 फरवरी 2026 को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया. फिलहाल आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

'मुंह दिखाई से पहले हादसा', बारात से लौट रही कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दुल्हा-दुल्हन और फूफा समेत 4 घायल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com