ये कोई मुद्दा ही नहीं है... 27 फीसदी OBC आरक्षण पर पूछा सवाल तो माइक हटाकर कार में जा बैठे 'मंत्री जी'

जबलपुर (Jabalpur) आए मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने इस मुद्दे पर कहा कि यह कोई मुद्दा ही नही है और माइक हटाते हुए अपनी कार में जा बैठे,

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भाजपा सरकार ने भी इस बढ़े हुए आरक्षण को अपना समर्थन दिया है

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ओबीसी को 14 प्रतिशत से बढ़ा कर 27 प्रतिशत आरक्षण देने का मामला अभी कोर्ट में लंबित है. चुनाव में इस मुद्दे ने प्रदेश की राजनीति (Politics of State) को जबरदस्त तरीके से प्रभावित किया था, लेकिन प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा (Narayan Singh Kushwaha) के लिए 27 फ़ीसदी ओबीसी आरक्षण कोई मुद्दा ही नहीं है. 

मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा ये नहीं है कोई मुद्दा

जबलपुर (Jabalpur) आए मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने इस मुद्दे पर कहा कि यह कोई मुद्दा ही नही है और माइक हटाते हुए अपनी कार में जा बैठे. बता दें कि कमलनाथ सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए 14 प्रतिशत से बढ़ा कर 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था, अभी यह मामला अदालत में लंबित है.

Advertisement

ये भी पढ़ें Dewas: 10वीं-12वीं की कॉपियों की जांच शुरू, किस विद्यार्थी की है उत्तर पुस्तिका नहीं जान पाएंगे शिक्षक

भाजपा और कांग्रेस लेना चाहते हैं श्रेय

भाजपा सरकार ने भी इस बढ़े हुए आरक्षण को अपना समर्थन दिया है. दोनो दल कांग्रेस और बीजेपी इस बढ़े हुए आरक्षण का श्रेय लेने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं और इस मुद्दे पर जबरदस्त राजनीति भी चल रही है.

ये भी पढ़ें विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़: PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, 'उन्होंने देश का नहीं अपना भविष्य सोचा'

ये भी पढें kanker : करोड़पति बनने के लिए नानी को सांप से कटवाकर मार डाला, फिर हड़प ली राशि, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा 

Advertisement

Topics mentioned in this article

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.