विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2025

टमाटर 2 रुपये किलो... गिरते दाम से किसान परेशान, उपभोक्ता को भी फायदा नहीं

MP NEWS: किसान अपने टमाटर व्यापारियों को बेचने के लिए जाते हैं तो यह ₹1 से ₹2 किलो के भाव से ही खरीदा जा रहा है. इसके कारण किसानों को अपनी लागत भी निकाल पाना मुश्किल हो रहा है.

टमाटर 2 रुपये किलो...  गिरते दाम से किसान परेशान,  उपभोक्ता को भी फायदा नहीं

MP Tomato Price: मध्य प्रदेश के बड़वानी में सब्जियों का जायका बढ़ा देने वाला टमाटर अब आम उपभोक्ता की जेब पर भारी पड़ता नजर आ रहा है.बता दें कि इस वक्त टमाटर के दाम जमीन पर हैं और किसान इसे लेकर खासे परेशान है. किसान अपने टमाटर व्यापारियों को बेचने के लिए जाते हैं तो यह ₹1 से ₹2 किलो के भाव से ही खरीदा जा रहा है. इसके कारण किसानों को अपनी लागत भी निकाल पाना मुश्किल हो रहा है.

किसानों को मजबूरन मवेशियों को अपने खेत में पक कर तैयार फसल को खिलाना पड़ रहा है. किसान राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने  8 एकड़ खेत में टमाटर लगाए हैं . लेकिन खरीददार नहीं मिल रहा है और व्यापारी महज एक या ₹2 किलो मांग रहे हैं. उन्होंने कहा, "हमसे इसकी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है क्योंकि खर्च बहुत है. इससे ज्यादा तो व्यापारी फायदे में है जो हमसे एक या ₹2 में खरीद रहे हैं और मार्केट में 6 से 7 रुपए किलो, ₹10 किलो तक बेचते हैं जो कंज्यूमर को लगभग ₹20 किलो तक पहुंच जाता है. इससे किसान और उपभोक्ता दोनों परेशान हैं. हमसे सस्ते दाम में माल खरीद कर उपभोक्ता को महंगे दाम में बेचा जाता है." 

किसानों को नुकसान

 एनडीटीवी की टीम ने जब फुटकर दुकानदारों से बात की तो उन्होंने बताया कि वे लोग व्यापारी से माल खरीदते हैं तो वहां दलाली देनी पड़ती है. मंडी टैक्स देना पड़ता है.  ₹500 किलो खरीदने हैं जिसमें टैक्स और खर्चा काटते पीटते हैं. ₹8 किलो हमको पड़ता है जो कि हम ग्राहक को ₹10 किलो बेच रहे हैं. इसमें कहीं ना कहीं किसानों का नुकसान हो रहा है और आम उपभोक्ता का नुकसान हो रहा है. इधर व्यापारी इस कम दाम में भी अपना फायदा निकाल रहे हैं. 
 

यह भी पढ़ें- 15 घंटे अपने आवास पर छापे के बाद भूपेश बघेल ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मेरे घर से ये-ये सामान ले गई CBI

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com