विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2024

प्लंबर बनकर घर में घुसे और महिला के गले पर लगाया चाकू, कर डाली एक करोड़ की लूट... पुलिस जांच में जुटी

यह मामला राजधानी भोपाल के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी का है. जहां पर रहने वाले सुशील धनवानी नाम की ज्वैलर के घर पर करीब एक करोड़ का डाका पड़ा गया. ये घटना शाम 8 बजे के करीब की बताई जा रही है.

प्लंबर बनकर घर में घुसे और महिला के गले पर लगाया चाकू, कर डाली एक करोड़ की लूट... पुलिस जांच में जुटी
भोपाल में हुई बड़ी लूट की घटना

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भोपाल के एक घर में लुटेरों ने डाका डालकर एक करोड़ रुपए उड़ा लिए. बताया जा रहा है कि लुटेरों की संख्या तीन थी, इन्होंने एक ज्वैलर के घर पर डाका डाला और महिला के ऊपर चाकू रखते हुए घर से एक करोड़ रुपए उड़ा लिए.

मामला राजधानी के सबसे पॉश इलाके का है

यह मामला राजधानी भोपाल के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी का है. जहां पर रहने वाले सुशील धनवानी नाम की ज्वैलर के घर पर करीब एक करोड़ का डाका पड़ा गया. ये घटना शाम 8 बजे के करीब की बताई जा रही है. इस घर में तीन लोग प्लंबर का काम करने के बहाने घर में दाखिल हुए, इस दौरान घर पर सिर्फ़ एक महिला मौजूद थी. बदमाशों ने मौका देखकर महिला के गले पर चाकू अड़ा दिया और सीधे बेडरूम में घुस गए. जहां पर क़रीब 90 लाख के क़रीब कैश और ज्वैलरी मौजूद थी. इन्होंने एक करोड़ की नगदी और ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया. सुशील धनवानी ने कुछ घरेलू कामकाज के लिए अपनी ज़मीन बेचकर पैसा इकट्ठा करके रखे थे ,जिसको बदमाशों ने लूट लिया.

ये भी पढ़ें Ram Mandir News: 22 जनवरी को अयोध्या में भोपाल की डमरू टीम की धुन पर थिरकेंगे रामभक्त

वारदात हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद

घर में हुई वारदात के दौरान CCTV फ़ुटेज में कुछ वीडियो रिकॉर्ड हुई है. जिनको पुलिस खंगालने में लगी हुई है ,और उसी के आधार पर लुटेरों को ट्रैक करने में भी लगी हुई है. बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ़्तार भी किया है जिससे लगातार पूछताछ जारी है. फिलहाल अभी तक घटना का खुलाासा नहीं हो पाया है. पुलिस जांच-पड़ताल में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें मोहन कैबिनेट का फैसला; वीरांगनाओं के नाम पर मिलेगा सम्मान, 32 हजार करोड़ की सिंचाई योजना, 4500 करोड़ की बनेंगी सड़कें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com