विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2025

ग्वालियर में क्रिएट हुआ शोले का सीन, वीरू की तर्ज पर युवक ने कहा- प्रेमिका को बुलाओ, तब उतरूंगा

Gwalior News : प्रेमिका से मिलने के लिए एक युवक ने जो तरीका अपनाया, वह एकदम शोले फ़िल्म के सीन जैसा था. नशे में धुत्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, फिर अपनी प्रेमिका से मिलाने की जिद करने लगा. ये मंजर देख लोगों की भीड़ जुट गई.

ग्वालियर में क्रिएट हुआ शोले का सीन, वीरू की तर्ज पर युवक ने कहा- प्रेमिका को बुलाओ, तब उतरूंगा
ग्वालियर में शराबी युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर किया घंटों ड्रामा.

Youth Climbed On Mobile Tower : आपने शोले पिक्चर में प्रेमिका के लिए वीरू को पानी की टंकी पर चढ़ा, तो देखा होगा. लेकिन ग्वालियर में एक प्रेमी युवक नशे में धुत्त होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. ग्वालियर में शोले फिल्म का ये सीन क्रिएट देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इस बीच काफी देर तक यहां हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इस दौरान लोगों का मजमा भी लग गया. लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी करते रहे. मोबाइल के टावर पर चढ़े युवक द्वारा लगातार अपने प्रेमिका से मिलने की जिद की जा रही थी. काफी समझाइश के बाद युवक को मोबाइल टावर से नीचे उतारा गया.

अपनी जिद पर अड़ा रहा युवक 

ग्वालियर के गुढ़ा नाका इलाके में प्रेमिका से मिलने की जिद में शराबी युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया है. युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रेमिका से मिलने की जिद करता रहा. लोगों ने युवक को टावर से उतरने के लिए भी कहा, लेकिन वह और ऊपर चढ़ता गया. स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी युवक को टावर से उतारने की कोशिश करती रही.

ये भी पढ़ें- मुंगेली जिले के कुसुम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, कई के दबे होने की खबर

वीडियो हो रहा वायरल

युवक का कहना है कि प्रेमिका से मिलवाने पर ही वह टावर से नीचे उतरेगा. काफी देर तक यहां उसका यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. बाद में समझाइश के बाद इस शराबी युवक को टावर से नीचे उतारा गया. युवक की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- अदाणी फाउंडेशन की यूनिट का केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया शिलान्यास, 1500 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com