विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2025

मुंगेली जिले के कुसुम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, एक की मौत, कई के दबे होने की खबर

Kusum Steel Plant : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के कुसुम स्टील प्लांट में चिमनीनुमा साइलो का ढांचा अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में एक की मौत हो गई है. वहीं कई लोगों के दबे होने की खबर है. इस घटना पर सीएम विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया है.

मुंगेली जिले के कुसुम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, एक की मौत, कई के दबे होने की खबर
मुंगेली : स्टील प्लांट में चिमनीनुमा साइलो का ढांचा अचानक गिरने से बड़ा हादसा. चार लोगों की मौत, कई घायल.

Accident in Kusum Steel Plant : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्थित कुसुम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है. साइलो की चिमनी गिरने से एक की मौत हो गई है. वहीं, कई लोगों के दबे होने की खबर है. रामबोड में स्थित कुसुम स्टील प्लांट में हादसे की खबर के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया. प्लांट प्रशासन ने पहले, तो लोगों को अंदर जाने से रोका, लेकिन फिर शोर-शराबे और कर्मचारियों के दबाव के बाद ही रेस्क्यू टीम को अंदर जाने की अनुमति दी गई.

उच्चाधिकारियों को सीएम ने दिए निर्देश

सीएम विष्णु देव साय ने इस हादसे में दुख व्यक्त किया है.  X पर लिखते हुए साय ने कहा, "मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं. घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है. ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूंठ."

प्लांट में चिमनीनुमा साइलो का ढांचा अचानक गिरा

Latest and Breaking News on NDTV

मुंगेली जिले के सरगांव- रामबोड़ स्थित कुसुम स्टील प्लांट में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ. प्लांट में चिमनीनुमा साइलो का ढांचा अचानक गिर गया, जिसमें 7 से 8 मजदूर दब गए. इस दुर्घटना में अब तक एक मजदूर की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अन्य को बचाने का प्रयास जारी है. घटना के तुरंत बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा 

प्लांट प्रशासन ने हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को घटनास्थल के पास जाने से रोका. लेकिन कर्मचारियों और लोगों के दबाव के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं. अभी तक घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के लिए मुंगेली के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

दुर्घटना के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि मलबे में अभी भी कुछ मजदूरों के फंसे होने की संभावना है. घटना के दौरान काम कर रहे मजदूरों और उनके परिजनों में भय और आक्रोश का माहौल है.

प्रशासन और प्रबंधन का बयान

पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ फैक्ट्री प्रबंधन भी घटनास्थल पर मौजूद है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, सैलो का ढांचा कमजोर होने की वजह से यह हादसा हुआ है. हालांकि, विस्तृत कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

सुरक्षा पर सवाल

इस हादसे ने फैक्ट्री प्रबंधन और श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मजदूरों का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन ठीक से नहीं किया जाता, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें- डिंडोरी : सैकड़ों क्विंटल गेहूं, चना और मसूर चढ़ा लापरवाही की भेंट, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

ये भी पढ़ें- नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, बीजापुर-सुकमा में जवानों ने नक्सलियों को घेरा, चल रही है भीषण मुठभेड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com