विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2024

स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मुरैना जिला प्रशासन ने किया नवाचार, कहा-बढ़ सकता है जिला में पर्यटन 

MP News: मुरैना जिले में स्वच्छता और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से खास अपील की. मितावली पर प्रशासन ने एक खास आयोजन किया, जिसमें शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुद्दों पर बात की गई. 

स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मुरैना जिला प्रशासन ने किया नवाचार, कहा-बढ़ सकता है जिला में पर्यटन 
मुरैना में आयोजित हुआ स्वच्छता के लिए कार्यक्रम

Clean India Program Morena: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) जिले में स्वच्छता और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से खास अपील की. इसके लिए जिले के ऐतिहासिक पुरातत्व स्थल मितावली (Mitawali) पर स्वच्छ भारत मिशन (Swacch Bharat Mission) के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान प्रशासन ने लोगों से कहा कि अपना घर, गली, मोहल्ला और गांव को जब स्वच्छ रखेंगे, तभी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, तभी गांव में रोजगार उपलब्ध होगा. पर्यटक पुरातत्व स्थल के बाद गांव की ओर तभी रूख करेगा, जब हमारा गांव स्वच्छता के साथ हमारी संस्कृति को प्रर्दशित करेगा. इससे ग्रामीण परिवार आर्थिक रूप से सशक्त होने के मार्ग पर प्रशस्त होंगे.

खास जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिले के ऐतिहासिक पुरातत्व स्थल मितावली पर स्वच्छ भारत मिशन द्वारा पर्यटन एजेंसी के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें शामिल अतिथियों ने प्रतीकात्मक सफाई करते हुए संदेश दिया कि गांव स्वच्छ और हम स्वस्थ रहेंगे. ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर सफाई करने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया गया.

बनाए गए खास होम स्टे

बनाए गए खास होम स्टे

वहीं, पुरातन संस्कृति से पर्यटकों को आकर्षित करने वाले लोक गीतों का गायन ग्रामीण महिलाओं के दल व्दारा किया गया. जिले के सभी पर्यटक स्थल वाले गांव में लोकगीतों का गायन करने वाले महिलाओं के दल तैयार किए गए हैं. यह दल होमस्टे के तहत रुकने वाले पर्यटकों को हमारी स्थानीय संस्कृति से अवगत कराने का कार्य करेंगें.

ये भी पढ़ें :- MP: युवक का शव सड़क पर रख चक्काजाम, ये मांग कर रहे परिजन, प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन

बनाए गए खास होम स्टे

स्पेशल कार्यक्रम के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित किए गए पुरातत्व स्थलों के चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में अतिथियों को प्रदान किए गए. अतिथियों द्वारा महिलाओं के लोक गायन दल सदस्यों तथा आत्मरक्षा का प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए. जिले में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जागरुकता एजेंसी द्वारा होम स्टे भी बनाए हुए हैं. इससे अनेक ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध होगा इन परिवारों व्दारा गांव को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए गांव वासियों को जागरूक किया जा रहा है. अतिथियों ने इनका अवलोकन कर सराहना की गई. 

ये भी पढ़ें :- युवाओं को कैसे मिलेगा रोजगार? विदिशा में 'शो पीस' बना सुषमा स्वराज के सपनों का रेल कारखाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com