विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2024

छतरपुर में बाल दिवस पर खिल उठे बच्चों के चेहरे, स्कूल में लगाई दुकानें

Children's Day : 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है जो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में मनाया जाता है. नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे और उनके विकास के लिए अनेक कदम उठाए थे.

छतरपुर में बाल दिवस पर खिल उठे बच्चों के चेहरे, स्कूल में लगाई दुकानें
छतरपुर में बाल दिवस पर खिल उठे बच्चों के चेहरे, स्कूल में लगाई दुकाने

Chhatarpur News in Hindi : आज 14 नवंबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के CM राइज कैंपस शाला कुंभगढ़ में बाल दिवस के अवसर पर एक बाल मेले का आयोजन किया गया. इस मेले में बच्चों ने अपनी दुकानें लगाई, जहां उन्होंने खुद से बनाई और सजाई चीजें बेचीं. मेले में उप-प्राचार्य राजकुमार शर्मा भी शामिल हुए. उन्होंने बच्चों की दुकानों से प्यार से सामान खरीदा और बच्चों का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान बच्चों ने खेल-खेल में व्यापार का अनुभव लिया और काफी उत्साहित दिखे.

आज मनाया गया बाल दिवस

14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है जो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में मनाया जाता है. नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे और उनके विकास के लिए अनेक कदम उठाए थे. इसी कारण 1956 से हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.

बच्चों के चेहेरे पर दिखी ख़ुशी

बाल मेले में बच्चों की दुकानें देख शिक्षक और अभिभावक भी काफी खुश हुए और बच्चों का हौसला बढ़ाया. इस मेले के आयोजन में टीचर और अभिभावकों ने आकर बच्चों की दुकानों से सामान लिया और खुश हुए टीचर और अभिभावकों ने आकर बच्चों की दुकानों से सामान लिया और खुश हुए.

ये भी पढ़ें : 

Children's Day बाल-गोपाल को Gift करें ये, देखकर झूम उठेंगे नन्हें कदम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com