विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2025

Chhatarpur News: छतरपुर में दर्दनाक हादसा: चट्टान की चपेट में आईं दो बहनें, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल 

Chhatarpur Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कटहरा गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। बारिश के दौरान चट्टान से भारी पत्थर खिसककर दो बहनों पर गिर गया। हादसे में सोनम की मौके पर मौत हो गई, जबकि बहन खुशबू गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में भर्ती है। दोनों के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

Chhatarpur News: छतरपुर में दर्दनाक हादसा: चट्टान की चपेट में आईं दो बहनें, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल 

Chhatarpur Madhya Pradesh News: मध्‍य प्रदेश के छतरपुर के कटहरा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ है, ज‍िसने हर क‍िसी को झकझोर द‍िया है. पत्थर कम्पनी के पहाड़ के चट्टान की चपेट में आने से दो सगी बहनों में से एक की मौत हो गई जबक‍ि दूसरी का अस्‍पताल में उपचार चल रही है. उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार छतरपुर ज‍िला मुख्‍यालय से करीब 70 क‍िलोमीटर दूर कटहरा में खदान से ग्रेनाइट न‍िकालने का ठेका एक कंपनी को म‍िला हुआ है. सोमवार दोपहर को बगमऊ निवासी राजेश रजक की दो बालिका खुशबू और सोनम बकर‍ियां चराने पहाड़ की ओर गई थीं. 

बकरी चराने गई थीं दोनों बहन 

तब वहां अचानक बार‍िश होने के कारण दोनों बहनें बचने के ल‍िए पहाड़ के चट्टान के पास आ गई थी. इसी दौरान चट्टान का भारी भरकम पत्‍थर ख‍िसक गया और दोनों बहन चट्टान के नीचे दब गईं. आस-पास के लोगों को जब हादसे का पता चला और दोनों को बाहर न‍िकाला तब तक सोनम दम तोड़ चुकी थी. खुशबू गंभीर रूप से घायल थी. 

दोनों बहनों को तुरंत लवकुशनगर अस्पताल लाया गया है, जहां पर डॉक्‍टरों ने सोनम को मृत घोष‍ित कर दिया. उसका शव अस्‍पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है. वहीं, खुशबू को प्राथम‍िक उपचार के बाद ज‍िला अस्‍पताल में रैफर क‍रना पड़ा है. 

द‍िल्‍ली में काम करते हैं माता-प‍िता

ग्रामीणों ने बताया क‍ि खुशबू और सोनम के माता-प‍िता द‍िल्‍ली में रहकर मजदूरी करते हैं. दोनों बहनें अपने गांव में चाचा के पास रहती थीं. बेट‍ियों के हादसे का श‍िकार होने की सूचना पाकर उनके माता-प‍िता द‍िल्‍ली से अपने गांव के ल‍िए रवान हो गए हैं. 

हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष देखा गया. ग्रामीणों ने कहा क‍ि कंपनी को इतने बड़े-बड़े पत्‍थरों को लेकर सुरक्षा के भी पुख्‍ता इंतजाम करने चाह‍िए ताक‍ि कोई दूसरा इनका श‍िकार नहीं हो सके. बेटी की मौत पर गांव में शोक की लहर रही. 
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close