विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! चैत्र नवरात्रि पर इन ट्रेनों का रहेगा हाल्ट

Happy Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के दौरान शक्ति पूजा का विशेष महत्व है. देश भर के देवी मां के धामों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. ऐसे में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ में से एक देवी शारदा के मंदिर मैहर में भी भक्त पहुंचते हैं. इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मैहर स्टेशन पर ट्रेनों के हाल्ट घोषित कर दिए हैं.

Chaitra Navratri 2025: मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! चैत्र नवरात्रि पर इन ट्रेनों का रहेगा हाल्ट
Chaitra Navratri 2025, Maihar: मैहर में नवरात्रि की पूजा

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि मेला (Chaitra Navratri Mela) के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 15 जोड़ी रेलगाड़ियों का मैहर स्टेशन (Maihar Railway Station) पर दिनांक 30 .03.2025 से 12.04.2025 तक 5 मिनट का अस्थाई हाल्ट प्रदान किया गया है. ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान शिव सती के शरीर को ले जा रहे थे, तब उनका हार इस स्थान पर गिरा और इसलिए इसका नाम “मैहर” पड़ा. मैहर के स्थानीय लोगों के अनुसार, आल्हा और उदल शारदा देवी के बहुत बड़े अनुयायी थे. ऐसा कहा जाता है कि वे इस सुदूर जंगल में देवी के दर्शन करने वाले पहले व्यक्ति थे. उन्होंने माँ देवी को “शारदा माई” के नाम से पुकारा और तब से वे “माता शारदा माई” के रूप में लोकप्रिय हो गईं. मैहर का इतिहास पुरापाषाण काल ​​से जुड़ा है.

MP News : देवी दर्शन करने मैहर पहुंची कृष्णा गौर, कहा-महाकाल लोक की तर्ज पर होगा मां शारदा लोक का निर्माण

इन ट्रेनों का रहेगा हाल्ट

  • गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30  बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.
  • गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 10.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30  बजे दिनाँक 31.03.2025 से 12.04.2025 तक.
  • गाड़ी संख्या 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:50/20:55 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 07.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 07:25/07:30 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 09.04.2025 तक.
  • गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे दिनाँक 29.03. 2025 से 05.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:40/11:45 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.
  • गाड़ी संख्या 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 17:20/17:25 बजे दिनाँक 04.04.2025 से 11.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 22:25/22:30 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.
  • गाड़ी संख्या 15268 एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15267 रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 05.04.2025 तक. 
  • गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 05:35/05:40 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 11.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18202 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्यात्रि 01:55/02:00 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.
  • गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे दिनाँक 03.04.2025 से 10.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय भोर 04:20/04:25 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 05.04.2025 तक. 
  • गाड़ी संख्या 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 03.04.2025 से 10.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सायं 17:15/17:20 बजे दिनाँक 05.04.2025 से 12.04.2025 तक.  
  • गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 06:45/06:50 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:50/08:55 बजे दिनाँक 01.04.2025 से 08.04.2025 तक.   
  • गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राँची एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 04.04.2025 से 11.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18609 राँची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13:40/13:45 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 09.04.2025 तक.   
  • गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:15/08:20 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 09.04.2025 तक.    
  • गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 09.04.2025 तक.
  • गाड़ी संख्या 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 01:00/01:05 बजे दिनाँक 04.04.2025 से 11.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:15/23:20 बजे दिनाँक 01.04.2025 से 08.04.2025 तक.   
  • गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 02:30/02:35 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 22:45/22:50 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 12.04.2025 तक.   

यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 रेल मदद से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है.

यह भी पढ़ें : Delhi Budget 2025: 1 लाख करोड़ रुपए के ऐतिहासिक बजट से दिल्ली वालों को मिली ये सौगातें, जानिए CM रेखा गुप्ता की घोषणाएं

यह भी पढ़ें : Tax Payment: प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर कंज्यूमर चार्ज तक में मिलेगी छूट, इस तारीख से पहले कर दें भुगतान

यह भी पढ़ें : Horse Gram: दुनिया की सबसे पुरानी दाल में छिपा है पथरी का इलाज, जानिए इसका इतिहास

यह भी पढ़ें : Aurangzeb Row: औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता! बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा सुनिए

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close