विज्ञापन

MP: स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर गिरी गाज, कलेक्टर के निर्देश के बाद DEO ने प्रिंसिपल को थमाया नोटिस

कठहा स्कूल में पढ़ाई के दौरान नाबालिग छात्रों को फिल्म 'धुरंधर' दिखाई गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और NDTV ने खबर प्रमुखता से चलाई.

MP: स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर गिरी गाज, कलेक्टर के निर्देश के बाद DEO ने प्रिंसिपल को थमाया नोटिस
मैहर स्कूल में नाबालिगों को दिखाई गई फिल्म धुरंधर.

मैहर जिले के अमरपाटन स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठहा में कक्षा 11वीं के नाबालिग विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कथित रूप से व्यावसायिक फिल्म 'धुरंधर' दिखाए जाने का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई के केंद्र में आ गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और NDTV में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा को तत्काल जांच के निर्देश दिए.

जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है. नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि नाबालिग छात्रों को इस प्रकार की फिल्म का प्रदर्शन शासकीय नियमों, सेवा आचरण संहिता और निर्धारित मानकों के विपरीत है.

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. वायरल वीडियो से शुरू हुआ यह मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच चुका है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही पर बड़ा संदेश गया है.

ये भी पढ़ें- जिंदा युवक को प्रशासन ने कागजों में बना दिया मृत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर बोला- 'दाने-दाने को मोहताज कर दिया साहब'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close