विज्ञापन

Railway Recruitment : 6 लाख में खरीदी थी रेलवे की नौकरी, ऐसे किया था खेला

भारतीय रेलवे में वर्ष 2024 में करीब 8 हजार पदों पर भर्ती निकली थी. मुंगेर निवासी मुकेश कुमार ने टेक्नीशियन पद के लिए आवेदन किया, लेकिन परीक्षा कठिन होने के कारण उसने पड़ोसी रंजीत कुमार से संपर्क किया, जो कोचिंग चलाता है. दोनों के बीच 6 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और दिसंबर 2024 में पटना में हुई सीबीटी परीक्षा में रंजीत, मुकेश बनकर शामिल हुआ. दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल भी उसने ही कराया.

Railway Recruitment : 6 लाख में खरीदी थी रेलवे की नौकरी, ऐसे किया था खेला

Railway Recruitment Scam News:  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जबलपुर टीम ने रेलवे भर्ती में फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी बिहार के मुंगेर जिले के निवासी हैं. आरोप है कि टेक्नीशियन पद पर नौकरी दिलाने के लिए 6 लाख रुपये का सौदा किया गया था. सीबीआई ने दोनों को बिहार से गिरफ्तार कर जबलपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे में वर्ष 2024 में करीब 8 हजार पदों पर भर्ती निकली थी. मुंगेर निवासी मुकेश कुमार ने टेक्नीशियन पद के लिए आवेदन किया, लेकिन परीक्षा कठिन होने के कारण उसने पड़ोसी रंजीत कुमार से संपर्क किया, जो कोचिंग चलाता है. दोनों के बीच 6 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और दिसंबर 2024 में पटना में हुई सीबीटी परीक्षा में रंजीत, मुकेश बनकर शामिल हुआ. दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल भी उसने ही कराया.

र्जीवाड़े से ऐसे उठा पर्दा

जुलाई 2025 में चयन सूची जारी हुई और सितंबर 2025 में मुकेश ने नौकरी ज्वाइन कर दमोह, सागर और जबलपुर में काम करना शुरू कर दिया. बाद में उसे प्रशिक्षण के लिए प्रयागराज भेजा गया. 14 नवंबर 2025 को बायोमेट्रिक सत्यापन में अंगूठे और चेहरे का मिलान न होने पर मामला उजागर हो गया. इसके बाद मुकेश फरार होकर बिहार पहुंच गया.

यह भी पढ़ें- 35 साल का भरोसा टूटा: 1 किलो सोना लेकर परिवार संग फरार हुआ कारीगर, सराफा बाजार में हड़कंप

इसके बाद रेलवे मंडल की शिकायत पर 2 दिसंबर 2025 को एफआईआर दर्ज हुई. जांच के बाद सीबीआई टीम मुंगेर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आवेदन में लगी फोटो गूगल से एडिट कर तैयार की गई थी. अब सीबीआई यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस तरह से अन्य अभ्यर्थियों की भी मदद तो नहीं की गई.

यह भी पढ़ें- Indore News: सीवर टैंक में सफाई करने उतरे 2 निगमकर्मियों की मौत, जहरीली गैस बनी जानलेवा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close